Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एंटी ड्रग टास्क फोर्स को प्रोत्साहित करने को रिवार्ड देने की तैयारी कर रहा विभाग
  • देहरादून

एंटी ड्रग टास्क फोर्स को प्रोत्साहित करने को रिवार्ड देने की तैयारी कर रहा विभाग

RNS INDIA NEWS 30/01/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए गठित एंटी ड्रग टास्क फोर्स (एडीटीएफ) को और अधिक सक्रिय किया जा रहा है। टास्क फोर्स को प्रोत्साहित करने के लिए इन्हें इनाम देने की भी तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भी भेजा जाएगा। प्रदेश में इस समय युवा नशे के दल-दल की ओर बढ़ रहे हैं। तस्करों ने विशेषकर स्कूल और कॉलेजों में पढऩे वाले युवाओं को अपने निशाने पर लिया हुआ है। नशीले पदार्थों की बढ़ती बिक्री को देखते हुए हाईकोर्ट ने सभी जिलों में एडीटीएफ के गठन के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार भी नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकने के लिए समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी करती रहती है। इस क्रम में सभी जिलों में इनका गठन भी कर दिया है। एक टीम में इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर समेत दस पुलिस कर्मी शामिल हैं। इनका मुख्य काम ही नशीले पदार्थों की तस्करी पर नजर रखना है। अब पुलिस इनको मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। डीजीपी अशोक कुमार ने भी पदभार संभालने के बाद नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाने की बात कही थी। इस क्रम में एटीडीएफ को और सक्रिय किया जा रहा है। इनका मनोबल बढ़ाने के लिए इन्हें इनाम देने की भी तैयारी चल रही है। दरअसल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पहले भी सभी राज्यों को इसके लिए कह चुका है। इस योजना के तहत एक किलो से अधिक नशीले पदार्थों के पकड़े जाने पर टीम को पुरस्कृत करने की तैयारी है। इतना ही नहीं इसमें सूचना देने वाले मुखबिर को भी इनाम दिया जाता है। मुखबिर को पकड़े जाने वाले माल की कुल कीमत का एक निश्चित प्रतिशत दिया जाता है। अब इस इनाम योजना को प्रदेश में भी लागू करने की तैयारी है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह का कहना है कि एडीटीएफ को लगातार मजबूत किया जा रहा है। विभाग अब इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए इनाम देने की योजना भी बना रहा है। जल्द ही इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं को मशरुम पालन का प्रशिक्षण दिया
Next: 16 व 17 फरवरी को होगा टिहरी झील महोत्सव का भव्य आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.