Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 16 व 17 फरवरी को होगा टिहरी झील महोत्सव का भव्य आयोजन
  • टिहरी

16 व 17 फरवरी को होगा टिहरी झील महोत्सव का भव्य आयोजन

RNS INDIA NEWS 30/01/2021
rns featured image new

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अवगत कराया कि आगामी 16 व 17 फरवरी को टिहरी के कोटी कॉलोनी में टिहरी झील महोत्सव-2021 का भव्य आयोजन किया जायेगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि ‘‘विश्व मानचित्र में विशिष्ट पहचान दिलाने व पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय टिहरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।’’ पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि ‘‘कोविड महामारी के बाद पर्यटन के पुर्नरूद्धार के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम दोबारा उत्तराखण्ड पर्यटन को एक नये मुकाम तक पहुंचायेंगे। हमें टिहरी झील महोत्सव में पर्यटन की दृष्टि से अच्छा रूझान मिलने की उम्मीद है।’’ टिहरी महोत्सव की नोडल अधिकारी पूनम चंद ने बताया कि टिहरी झील महोत्सव में पर्यटकों हेतु विभिन्न प्रकार की साहसिक गतिविधियां यथा वाटर स्पोर्ट्स में बोटिंग, जेटस्की, बनाना राईड, सर्फिंग, क्याकिंग, केनोइंग, स्कूवा डाइविंग, लैण्ड स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में मांउटेन टरेन बाइकिंग, एटीवी बाईक, तीरअन्दाजी, एयरो स्पोर्ट्स में पैराग्लाईडिंग, पैरामोटर, हॉट ऐयर बलून आदि उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के साहसिक विंग के दिशा निर्देशन में आयोजन किया जायेगा। टिहरी झील महोत्सव में उत्तराखण्ड की पारंपरिक देव डोलियों की शोभायात्रा भी निकाली जायेंगी जो आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगी। टिहरी झील महोत्सव में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुतियां दी जायेंगी। दो दिवसीय महोत्सव में विभिन्न प्रकार के हस्त शिल्प एवं स्थानीय उत्पादों की स्टॉल प्रदर्शनी, विभिन्न प्रकार के स्थानीय पकवानों के स्टॉल, पुरानी टिहरी एवं वर्तमान टिहरी शहर से जुड़ी विभिन्न प्रकार के चित्रों की प्रदर्शनी, टिहरी रियासत से जुड़ी पुरानी वस्तुओं की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय महोत्सव में योग का भी आयोजन किया जायेगा। टिहरी झील को सफल बनाने के लिए ईवा श्रीवास्तव जिलाधिकारी टिहरी द्वारा समितियों का गठन किया गया है। स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं की ब्लाक स्तर पर ‘‘अपनी टिहरी’’ के नाम से पेन्टिंग व गायन-वादन, नृत्य प्रतियोगिताएं प्रत्येक ब्लाक स्तर पर करायी जा रही हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चों को टिहरी झील महोत्सव में प्रतिभाग का अवसर दिया जायेगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को टिहरी के इतिहास व संस्कृति को बेहद रोचक तरीके से बता सकें। जिसके लिए स्टोरी टेलिंग सैशन, हैरिटेज वॉक व नेचर वॉक के लिए स्थानीय 20 युवाओं को गाईड के तौर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिन्हें भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित आनलाईन गाईड ट्रेनिंग से भी जोड़ा जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एंटी ड्रग टास्क फोर्स को प्रोत्साहित करने को रिवार्ड देने की तैयारी कर रहा विभाग
Next: बिस्कुट फैक्ट्री के पास एकाएक जंगल की आग पहुंचने से मचा हडक़म्प

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.