Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एंटी करप्शन टीम का प्रदेश प्रभारी बन 45 लाख हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

एंटी करप्शन टीम का प्रदेश प्रभारी बन 45 लाख हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  खुद को एंटी करप्शन टीम का प्रदेश प्रभारी बताकर बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर उनसे 45 लाख रुपये की ठगी में जून से फरार चल रहे आरोपी को क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते 20 जून को सोनम रावत पुत्री ज्ञान सिंह रावत निवासी सोसाइटी एरिया क्लेमनटाउन ने केस दर्ज कराया। कहा कि शादी के बाद वह दिल्ली में ससुराल में रहती हैं। कोविड काल 2021 में उसकी मां का देहांत हुआ था। आरोप है कि इसके बाद प्रशांत नाम का युवक उसके पिता के संपर्क में आया। उसने 90 हजार रुपये उधार लिए। पिता ने रकम वापस मांगी तो रकम चुकाने की बात कहते हुए अनजान जगह पर लेकर गए। आरोप है कि इस दौरान दो मुंह वाले सांप की तस्करी में फंसाने से जुड़ी वीडियो बना ली। इसके बाद ज्ञान सिंह को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। प्रशांत मंडल, हरिओम सिंह, संदीप अलग-अलग तरीके से ब्लैकमेल कर रकम लेने लगे। इनके झांसे में आकर बुजुर्ग ने कई लोन लेने के साथ ही अपना मकान भी गिरवी रख दिया। बुजुर्ग से आरोपियों को करीब 45 लाख रुपये ब्लैकमेल डर से चुका दिए थे। आरोपी प्रशांत मंडल ने खुद को एंटी करेप्शन ब्यूरो का प्रदेश प्रभारी बताया। पुलिस ने जांच शुरू की तो प्रशांत फरार हो गया। उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई। वहीं गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इस बीच आरोपी की लोकेशन ऊधमसिंहनगर में मिली। एसओ क्लेमनटाउन शिशुपाल राणा ने थाने से वहां टीम भेजी। आरोपी प्रशांत (33) प्रशांत मंडल पुत्र रवींद्रनाथ मंडल निवासी चंद्रबनी चोयला को ऊधमसिंहनगर जिले के कालीनगर थाना दिनेशपुर से गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया। वहां से गिरफ्तार कर आरोपी को दून लाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड निवेशकों के लिए सबसे बेहतर स्थान: धामी
Next: नगर निगम ऋषिकेश को मिले 20 नए कूड़ा वाहन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.