Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

RNS INDIA NEWS 23/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि यहां से प्रेरणा लेकर हमारे शिक्षार्थी अगर वैज्ञानिक बन पाएंगे तो ये कार्यक्रम सफल माना जाएगा। विशिष्ट अतिथि एनसीसी कमांडिंग अधिकारी कर्नल मनोज कांडपाल ने कहा कि आने वाला दौर ज्ञान और विज्ञान का ही है, जिसके पास ज्ञान और विज्ञान है वो सफल है। विषय विशेषज्ञ के तौर पर एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मोहित जोशी ने ऑडियो विजुअल प्रस्तुति के साथ उपस्थित लोगों को समझाया कि कैसे अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियों का फायदा चिकित्सा से लेकर तकनीक में भारत के आम आदमी को मिल रहा है। वरिष्ठ वैज्ञानिक नवीन जोशी ने कहा कि प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से साइंस को रोचक बनाकर पेश करना सीबीसी की अनूठी पहल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक एसएस सामंत ने कहा कि विज्ञान को लेकर इतना सजीला, रोचक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम पहली बार देखने को मिला। कार्यक्रम में वाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को विभाग की तरफ से पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने सभी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक भास्कर जोशी ने प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में शामिल डॉ गीता खोलिया, डॉ प्रज्ञा वर्मा, डॉ कौशल कुमार, डॉ शर्मा का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के दीवान सिंह और भूपेंद्र सिंह जड़ौत का विशेष सहयोग रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूस्खलन की चपेट में आने से 04 नेपाली नागरिकों की मौत
Next: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.