Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • करवाचौथ को लेकर बाजार गुलजार, बाजारों में उमड़ रही महिलाओं की भीड़
  • अल्मोड़ा

करवाचौथ को लेकर बाजार गुलजार, बाजारों में उमड़ रही महिलाओं की भीड़

RNS INDIA NEWS 08/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नवरात्र समापन के साथ ही करवाचौथ की आहट ने बाजारों की रौनक बढ़ा दी है। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में चहल-पहल लौट आई है और दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ने लगी है। महिलाओं से जुड़ी दुकानों पर सबसे अधिक रौनक देखने को मिल रही है। करवाचौथ को लेकर बाजारों में सोलह श्रृंगार का सामान, सजावटी थालियां, करवे, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और कपड़ों की मांग में तेजी आई है। साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही है। सजावटी थालियों और करवा चौथ से जुड़े सामान की बिक्री लगातार बढ़ रही है। दुकानदारों के अनुसार, इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। करवा चौथ का पर्व 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसे देखते हुए बाजारों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। महिलाएं चूड़ियां, कॉस्मेटिक, साड़ी और श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। वहीं, मेहंदी की दुकानों पर भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मेहंदी लगाने वाले कलाकारों के पास करवाचौथ से एक दिन पहले और पर्व के दिन दोपहर तक का समय पूरी तरह बुक है। एक हाथ पर मेहंदी लगाने का मूल्य लगभग 150 रुपये और दोनों हाथों पर 250 रुपये तक लिया जा रहा है। बाजार में स्टील के करवे 250 से 1000 रुपये तक और मिट्टी के करवे 40 से 100 रुपये तक उपलब्ध हैं। चुनरी की कीमत 10 से 20 रुपये जबकि पूजा के आसन 1000 से 2000 रुपये तक बिक रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि करवाचौथ से ठीक पहले तक यह रौनक और भी बढ़ेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रोफेसर महेंद्र कुमार पंत एनाटॉमिकल सोसाइटी यूपी के उपाध्यक्ष निर्वाचित
Next: अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल टीम ने साइकिल रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति संवर्द्धन का संदेश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.