Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा को कुमाऊँ मंडल से हटाने के विरोध में आप उपाध्यक्ष का दूसरे दिन भी दिन-रात का धरना जारी, लोगों का मिल रहा समर्थन: आप
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा को कुमाऊँ मंडल से हटाने के विरोध में आप उपाध्यक्ष का दूसरे दिन भी दिन-रात का धरना जारी, लोगों का मिल रहा समर्थन: आप

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
IMG-20210315-WA0005_compress99.jpg

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा को कुमाऊँ मंडल से हटाकर गैरसैंण कमिश्नरी में जोड़ने के सरकार के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन लोगों का समर्थन अमित जोशी को मिल रहा है।इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर के माध्यम से इस अभियान में लोगों को जोड़ना शुरू कर दिया है, जिसमें आम जनता इस अभियान से जुड़ कर इस आंदोलन को अपना समर्थन दे रही है। गौरतलब है कि आप उपाध्यक्ष आप कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर कल बैठ गए थे जहां वो और उनके साथी पूरे दिन और पूरी रात धरने स्थल पर ही बैठे रहे। उनकी मांग है कि सरकार गैरसैंण कमिश्नरी से अल्मोड़ा को हटाकर कुमाऊँ में ही रहने दे और यहाँ की जनभावनाओं का सम्मान करे। धरने पर बैठे आप उपाध्यक्ष ने कहा ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कुमाऊं और अल्मोड़ा की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस फैसले को वापस न लिया जाय। जब तक सरकार इस विवेकहीन फैसले को वापिस नहीं लेती वो रात दिन चौघानपाटा अल्मोडा में आप कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे रहेंगे।

अल्मोड़ा को कुमाऊँ मंडल से हटाने के विरोध में आप उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चित कालीन धरना

आप उपाध्यक्ष अमित जोशी लगातार अल्मोड़ा को गैरसैंण में शामिल करने का विरोध करते आ रहे हैं । उन्होंने कहा, बीजेपी ने अल्मोड़ा और कुमाऊं की जनता से विश्वासघात किया और अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी, जो कुमाऊं का मस्तक है उसे कुमाऊं से अलग करने का काम किया। जिसका वहां की जनता के साथ आम आदमी पार्टी भी लगातार विरोध कर रही है। अमित जोशी ने कहा, कुमाऊं और अल्मोड़ा की जनता की भावनाओं के साथ किए गए इस खिलवाड़ पर आप उपाध्यक्ष ने सरकार से इस फैसले को बदलने की मांग की है । उन्होंने सूबे के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मांग की कि गैरसैंण में कमिश्नरी के बजाय इसे स्थाई राजधानी घोषित कर, फैसले को वापिस लिया जाय ताकि अल्मोड़ा के साथ साथ कुमाऊं की जनभावनाओं का सम्मान हो सके।

आज धरने के द्वितीय दिवस पर जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मनोज गुप्ता, एन एल साह, जगनमोहन फर्त्याल, नीलम डांगी, अखिलेश टम्टा, प्रकाश भट्ट, नीरज सिंह, रोहित सिंह, दानिश कुरेशी, दिनेश कुमार, सोहित भट्ट, सौरभ पांडे, खलील अहमद, संदीप नयाल, प्रकाश कांडपाल, आशीष रावत, हिमांशु बोरा, योगेंद्र अधिकारी, मूज्जमिल बेग, आशीष जोशी, भुवन जोशी, संजय पांडे, अजय टम्टा, अभय टम्टा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा को ममता ने बनाया उपाध्यक्ष
Next: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक ही परिवार के चार बच्चों सहित पांच की मौत

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-10 at 16.58.06_11zon
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-10 at 15.31.45 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.