Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा को कुमाऊँ मंडल से हटाने के विरोध में आप उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चित कालीन धरना
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा को कुमाऊँ मंडल से हटाने के विरोध में आप उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चित कालीन धरना

RNS INDIA NEWS 14/03/2021
Image 2021-03-14 at 2.01.23 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा को कुमाऊँ मंडल से हटाकर गैरसैंण कमिश्नरी में जोड़ने के सरकार के फैसले के खिलाफ, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। आप उपाध्यक्ष कई आप कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं उनकी मांग है सरकार अपने गैरसैंण कमिश्नरी से अल्मोड़ा को हटाकर यहां की जनभावनाओं का सम्मान करे। धरने पर बैठे आप उपाध्यक्ष ने कहा ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कुमाऊं और अल्मोड़ा के जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस फैसले को वापिस न लिया जाय। और जब तक सरकार इस विवेकहीन फैसले को वापिस नहीं लेती वो रात दिन चौघानपाटा अल्मोडा में आप कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे रहेंगे।

आप उपाध्यक्ष अमित जोशी लगातार अल्मोड़ा को गैरसैंण में शामिल करने का विरोध करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को कमिश्नरी बनाकर चार जिलों को उसमें समायोजित किया गया है जिनमें रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर और अल्मोडा शामिल हैं। लेकिन अल्मोडा को इस नई कमिश्नरी में शामिल किए जाने के बाद से ही पूरे कुमांऊ मंडल में इसका विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया है। इससे सिर्फ आमजन ही नाराज नही हैं ,बल्कि कुमाऊं के बीजेपी सांसद और मंत्री विधायक भी शामिल हैं। जबकि अल्मोड़ा को उन्होंने कुमाऊँ का अभिन्न अंग बताते हुए ,इसे कुमाऊँ से अलग करके सरकार ने यहां के लोगों लोगों के साथ विश्वास घात किया है। अल्मोड़ा के बगैर कुमाऊँ मंडल की परिकल्पना भी नही की जा सकती। यह हमेशा से कुमाऊँ की संस्कृति का गढ़ रहा है ओर सरकार ने कुमाऊँ के लोगों के साथ साथ यहां की संस्कृति पर भी कुठाराघात किया है। अल्मोडा के हर निवासी का मानना है, और उन्हे कुमाऊँनी होने पर गर्व है।


आप उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार का गैरसैंण को कमिश्नरी घोषित करने का फैसला समझ से परे है। आज तक सरकार पौड़ी में स्थाई कमिश्नर नही बैठा पाई तो गैरसैंण कमिश्नरी का फैसला महज छलावे से ज्यादा कुछ साबित नहीं होने वाला है। इस फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी पहले ही दिन से मुखर है और जनता के साथ शुरु से ही इस के खिलाफ संघर्ष किया है,और आप पार्टी का ये संघर्ष और आप उपाध्यक्ष का कमिश्नरी के फैसले को वापिस न लेने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा जब तक सरकार गैरसैंण को कमिश्नरी घोषित करने के फैसले को वापिस नहीं ले लेती है।इसके अलावा आप उपाध्यक्ष ने कहा,सरकार अगर वाकई में गैरसैंण को लेकर गंभीर है तो इसे तत्काल स्थाई राजधानी घोषित कर, उत्तराखंड के शहीदों और उत्तराखंड की जनता के जनभावनाओं का सम्मान करें। क्योंकि आम आदमी पार्टी भी यही मांग करती गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाई जानी चाहिए।
धरने के प्रथम दिवस पर जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मनोज गुप्ता, एन एल साह, जगनमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा, नीरज सिंह, रोहित सिंह, दिनेश कुमार, नवीन आर्य, खलील अहमद, संदीप नयाल, प्रकाश कांडपाल, आशीष रावत, हिमांशु बोरा, योगेंद्र अधिकारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रद्धालुओं का आवागमन सुनिश्चित करने पर सीएम का आभार जताया
Next: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की तबियत बिगड़ी, ऋषिकेश एम्स रेफर

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-10 at 16.58.06_11zon
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-10 at 15.31.45 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.