Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा को ममता ने बनाया उपाध्यक्ष
  • राष्ट्रीय

भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा को ममता ने बनाया उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। यशवंत सिन्हा को तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें तृणमूल कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही यशवंत सिन्हा को टीएमसी की नेशनल वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति को निर्णय लेने के लिए पार्टी की सबसे बड़ी समिति माना जाता है। सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधान सभा के लिए 8 चरणों में होने वाले चुनाव से पहले रविवार को टीएमसी का दामन थामा है।
यशवंत सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में वे वित्त मंत्री की भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार के साथ लंबे समय से उनका मतभेद रहा है और वे कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर सवाल उठा चुके हैं। हालांकि कुछ वर्ष पहले ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वे किसी भी दल के साथ अब नहीं जाएंगे लेकिन उस ऐलान के बावजूद वे रविवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
इससे पहले पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने ममता बनर्जी को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था, 1999 में कंधार में आईसी-814 विमान के अपहरण के बाद से चल रहे तनाव के बीच, ममता बनर्जी ने बंधकों को रिहा करने के बदले खुद को बंधक के रूप में रखने की पेशकश की थी। सिन्हा ने कहा कि जब इंडियन एयरलाइंस का हवाई जहाज हाईजैक कर लिया गया था और आतंकवादी उसे कंधार ले गए थे, तब कैबिनेट में एक दिन चर्चा हो रही थी तो ममता बनर्जी ने ऑफर किया कि वह स्वयं बंधक बनकर जाएंगी। शर्त ये होनी चाहिए कि बाकी जो बंधक हैं, उनको आतंकवादी छोड़ दें और वो उनके कब्जे में चली जाएंगी। उसके बाद जो कुर्बानी देनी होगी, वो देश के लिए देने को तैयार होंगी। सिन्हा ने यह भी कहा था कि ममता बनर्जी अपने शुरुआती दिनों से एक फाइटर रही हैं और उनमें अभी भी लडऩे का जज्बा बरकरार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना वैक्सीन के नाम पर पुलिसकर्मी से ठगे तीन लाख रुपए
Next: अल्मोड़ा को कुमाऊँ मंडल से हटाने के विरोध में आप उपाध्यक्ष का दूसरे दिन भी दिन-रात का धरना जारी, लोगों का मिल रहा समर्थन: आप

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.