Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जाखनदेवी मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू
  • अल्मोड़ा

जाखनदेवी मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 25/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। लम्बे समय से बदहाली का दंश झेल रहे जाखनदेवी मार्ग में डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। काफी जद्दोजहद व जनदबाव के चलते आखिर महीनों बाद अल्मोड़ा नगर की जाखनदेवी सड़क में डामरीकरण शनिवार दोपहर बाद शुरू हो पाया। सीवर लाइन कार्य की खुदाई के बाद से लगभग 05 महीनों से सड़क मुसीबत बनी हुई थी। इस सड़क में सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए पिछले महीनों से लगातार जनता आंदोलनरत थी, अब जाकर इसमें डामरीकरण शुरू हो सका। ज्ञात हो कि जनवरी महीने में जाखनदेवी सड़क में सीवर लाइन बिछाई गई थी। उस दौरान लंबे समय तक इसमें ट्रैफिक भी रोका गया। सड़क खुदने के बाद से इसे खुर्द बोर्ड हालत में छोड़ दिया गया। जिससे लोग बेहद परेशान रहे। सड़क के बाधित रहने से नगर के व्यापारियों, यात्रियों व आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। सीवर लाइन बिछने के बाद डामरीकरण व सोइलिंग कार्य होना था, लेकिन यह लंबे समय तक लंबित रहा। इससे आक्रोश उभरा। यहां तक धरना व प्रदर्शन भी हुए। बढ़ते जनदबाव के चलते बमुश्किल काम शुभारम्भ हुआ और फिर बंद हो गया। बताया जा रहा है कि संबंधित ठेकेदार काम छोड़कर चला गया। काम बंद होने से ​फिर आक्रोश पनपने लगा। जल निगम के अधिकारियों ने तारीख पर तारीख दी और कहा गया कि 25 मई तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। काफी जद्दोजहद के बाद 25 मई दोपहर से इस सड़क पर डामरीकरण शुरू हो सका, कहा जा रहा है कि दो-तीन दिनों में कार्य पूरा कर लिया जाएगा और लोगों को धूल, मिट्टी, गड्ढ़ों से आजादी मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोरी में खुरपका रोग की चपेट में मवेशी
Next: डेमस्क रोज की खेती किसानों के जीवन में ला रही खुशहाली

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.