Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन में उत्तराखंड के शटलरों ने जीते तीन पदक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन में उत्तराखंड के शटलरों ने जीते तीन पदक

RNS INDIA NEWS 07/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कर्नाटक के बंगलौर में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक आयोजित योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के शटलरों ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर एक स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक झटके। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने अपनी जोड़ीदार महाराष्ट्र की शरवनी वालेकर के साथ खेलते हुए टूर्नामेंट की नंबर वन जोड़ी अमुरथा पी (कर्नाटक) तथा लक्षिता श्रीवास्तव (दिल्ली) की जोड़ी को 21-9,21-13 से पराजित कर महिला डबल्स में स्वर्ण पदक का खिताब जीता। अल्मोड़ा के ही पांडेखोला निवासी ध्रुव रावत ने दिल्ली की जैनिथ अविगैल के साथ जोड़ी बनाते हुए सेमीफाइनल तक अपना स्थान बनाया, जहां उन्हें दिल्ली के निमित्त कुमार और लक्षिता श्रीवास्तव से एक कड़े मुकाबले में 21-19,19-21,20-22 से पराजित होना पड़ा और उन्हें मिक्स डबल्स में कांस्य पदक मिला। इसके साथ ही देहरादून के ध्रुव नेगी भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सेमीफाइनल तक पहुंचे और सेमीफाइनल में उन्हें मध्य प्रदेश के अलाप मिश्रा से 21-15,16-21,9-21 से हार का सामना करना पड़ा और उन्होंने भी पुरुष सिंगल्स में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार(आईपीएस), अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, कोच डीके सेन सहित उत्तराखंड बैडमिंटन संघ तथा अल्मोड़ा बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारीयों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री, शासनादेश जारी
Next: सितारगंज में 16.50 करोड़ से ड्रेनेज समस्या का होगा समाधान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.