Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री, शासनादेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री, शासनादेश जारी

RNS INDIA NEWS 07/02/2026
Dhami pic new

देहरादून। किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है, जिसके साथ ही निर्णय प्रदेशभर में लागू हो गया है।

फिल्म ‘गोदान’ छह फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। फिल्म में ग्रामीण परिवेश, किसान जीवन और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को केंद्र में रखते हुए सामाजिक सरोकारों को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत किया गया है। सरकार का मानना है कि इस तरह की फिल्में समाज को अपनी परंपराओं और जड़ों से जोड़ने का काम करती हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे विषयों पर बनी फिल्मों से सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिलता है, इसलिए इन्हें प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, ताकि निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को आगे भी प्रोत्साहन देती रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 973 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
Next: ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन में उत्तराखंड के शटलरों ने जीते तीन पदक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.