Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अवैध खनन को संरक्षण देने वाली भाजपा सरकार कैसे करेगी उत्तराखंड का विकास? : आकांक्षा ओला
  • अल्मोड़ा

अवैध खनन को संरक्षण देने वाली भाजपा सरकार कैसे करेगी उत्तराखंड का विकास? : आकांक्षा ओला

RNS INDIA NEWS 03/02/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। आज जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए महिला कांंग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड की मीडिया कार्डिनेटर आकांक्षा ओला ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार को खनन प्रेमी करार दिया।उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में एक वर्ष भी उत्तराखंड की डबल इंजन की धुंआ छोड़ सरकार अपने खनन राजस्व के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाई, इसका एक मात्र कारण खनन प्रेमी मुख्यमंत्री के संरक्षण में हो रहा अवैध खनन है।उन्होंने कहा कि 2021 की खनन नीति जिसके तहत समतलीकरण के नाम पर प्राईवेट लोगों को बिना टेंडर जारी किए खनन के पट्टे आवंटित कर दिए गए। जिसे माननीय हाईकोर्ट ने भी असंवैधानिक माना है और तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा सरकार ने इसके लिए भारत सरकार की अनुमति भी नहीं ली।जिसे लेना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने से कुछ दिन पूर्व ही खनन प्रेमी मुख्यमंत्री ने अपने जनसम्पर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट को फिर से बहाल कर दिया। नंदन सिह बिष्ट को बागेश्वर में खनन सामग्री के साथ पकड़े गये डंपर को छोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखने के लिए हटाया गया था। क्या उनकी पुनः बहाली अवैध खनन को बढ़ावा नहीं दे रही?उन्होंने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद पर तो उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अवध खनन का आरोप लगाया।लोहाघाट के एसडीएम ने जब खनन माफिया की नकेल कसी तो खनन प्रेमी मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा आहत हो गयी और जनभावनाओं की अनदेखी कर उनका तत्काल प्रभाव से तबादला तक कर दिया तो ये अवैध खनन प्रेमी नहीं तो और क्या है? प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी,जिला सचिव दीपांशु पाण्डे उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की स्वामी यतीश्वरानंद के लिए वोट अपील
Next: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला एक और हथियार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.