Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दस दिन पुराने मामले में पुलिस ने ऐसे ढूंढा अपराधी
  • देहरादून

दस दिन पुराने मामले में पुलिस ने ऐसे ढूंढा अपराधी

RNS INDIA NEWS 18/01/2021
rns featured image new

देहरादून। पुलिस ने दस दिन पुराने एक मामले में अज्ञात वाहन चालक को खोज निकाल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 जनवरी 2021 को थाना नेहरू कॉलोनी पर वादी ने सूचना दी कि किसी अज्ञात वाहन द्वारा उसके भाई लोकेश पंवार की टक्कर मारकर मृत्यु कारित की गई है। जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश प्रारंभ की गई। टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की तलाश की गई किंतु घटनास्थल के आसपास कोई भी कैमरा ना होने के कारण अज्ञात वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटा पाना संभव नहीं हो पाया घटनास्थल के आसपास के लोगों के द्वारा भी अज्ञात चालक के बारे में सुनी सुनाई व परस्पर विरोधाभासी जानकारी दी गई जिससे घटना का अनावरण होने में मुश्किलें आने लगी दौराने पूछताछ व घटनास्थल की निरीक्षण से पता चला की घटना किसी दूध ले जाने वाले वाहन से हुई है। अज्ञात चालक की तलाश हेतु टीम द्वारा घटनास्थल के 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले समस्त मार्गों में लगे निजी और सरकारी कैमरो का बारीकी से विश्लेषण कर लगभग 50 के करीब दूध वालों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ की गई व घटना के समय उनके घटनास्थल पर उपस्थिति का बारीकी से विश्लेषण किया गया काफी समय बाद भी अज्ञात अभियुक्त के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई टीम द्वारा पुन: घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया दुर्घटना का अनुमान लगाया गया व मृतक के वाहन का बारीकी से निरीक्षण किया गया तो वाहन के अगले पहिए पर हल्का सा टेप का लाल टुकड़ा मिला जिससे पुलिस टीम को दिशा मिली की घटना में किसी लाल रंग की टेप लगे वाहन की भूमिका है पुलिस द्वारा पुन: गहनता से सीसीटीवी का अवलोकन किया गया वह मैनुअली वाहन की तलाश की गई इस दौरान टीम को करीब 300 से अधिक वाहनों का बारीकी से निरीक्षण करना पड़ा । टीम को एक ई रिक्शा मिला जिसके पिछले भाग की लाल टेप हल्की सी खुर्ची हुई थी व वह मृतक की गाड़ी से मिली लाल टेप से मिल रही थी उक्त रिक्शा चालक से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि किसी दूधवाले मोटरसाइकिल से टकराने के बाद मृतक की गाड़ी उसके ई रिक्शा के पिछले भाग से टकराई थी किंतु उक्त ई रिक्शा चालक वाहन के संबंध में कोई सटीक जानकारी नहीं दे पाया टीम द्वारा पुन: सीसीटीवी का बारीकी से विश्लेषण करने पर एक मोटरसाइकिल जोकि दूध बांटने का कार्य करती है के घटना के समय घटनास्थल पर होने के प्रमाण मिले व सीसीटीवी में उक्त मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर होने की पुष्टि हुई पुलिस टीम द्वारा सभी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चालकों जो कि उक्त क्षेत्र में दूध बांटने का कार्य करते हैं कि दैनिक व्यवहार का बारीकी से विश्लेषण किया तो पता चला की एक वाहन चालक ने अपने दूध बांटने के समय में घटना के दिन के पश्चात 1 घंटे का समय बदला है जिस पर टीम को उक्त पर शक हुआ व पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन चालक अभियुक्त सावेज पुत्र इकबाल निवासी हाल कारगी चौक के पास बंजारावाला थाना पटेलनगर मूल बिहारीगढ़ उप्र उम्र 28 वर्ष को पूछताछ हेतु बुलाया गहन पूछताछ में उक्त के द्वारा दुर्घटना में अपनी भूमिका होना स्वीकार किया वह अपने जुर्म से इकबाल किया ।
इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा गहनता से विश्लेषण व अवलोकन कर कड़ी मेहनत से कड़ी से कड़ी को जोड़ते हुए एक ब्लाइंड केस का खुलासा किया है जिसका स्थानीय लोगों द्वारा व वादी द्वारा प्रशंसा की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घास काटने गये व्यक्ति की पहाड़ी से गिरकर मौत
Next: पूर्व सैनिकों को अब समूह ‘ग’ के उच्च पदों पर आवेदन में आयुसीमा में छूट का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.