Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एयरटेल के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

एयरटेल के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 14/10/2022
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। रांची के नामकुम स्थित एयरटेल कंपनी के वेयर हाउस में गुरुवार को तडक़े लगी भीषण आग लग गई। इसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है। आग इतनी भयावह थी कि इसे बुझाने में दमकल की 22 गाडिय़ां लगातार आठ घंटे लगी रहीं। गनीमत यह रही कि जिस वक्त आग लगी, उस वक्त वेयरहाउस के अंदर कोई कर्मी मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि वेयर हाउस में कंपनी की कीमती मशीनें, कॉपर वायर और बड़ी मात्रा में उपकरण रखे गये थे। आग में सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया है। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसकी वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। वेयरहाउस कैंपस में तैनात सुरक्षा गार्ड ने सुबह लगभग चार बजे सबसे पहले धुआं निकलता देखा। उसने कंपनी के मैनेजर को इसकी सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। थोड़ी ही देर में एक दर्जन से अधिक गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। ऊंची लपटों और धुएं के गुबार की वजह से वेयरहाउस के आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में कंपनी के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि वेयरहाउस की छत और उसके कई हिस्से पूरी तरह ध्वस्त हो गये। यहां डंप किये गये सामान को हटाने के लिए कई जेसीबी भी लगानी पड़ी। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह 50 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मॉडलिंग करने वाली ज्योति बन गई ब्राउन शुगर के कारोबार की सरगना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के लिए 25.19 करोड़ स्वीकृत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.