Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मॉडलिंग करने वाली ज्योति बन गई ब्राउन शुगर के कारोबार की सरगना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

मॉडलिंग करने वाली ज्योति बन गई ब्राउन शुगर के कारोबार की सरगना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/10/2022
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। मॉडलिंग करने वाली ज्योति शर्मा नामक लडक़ी रांची और आस-पास के इलाकों में ब्राउन शुगर और ड्रग्स के कारोबार की सरगना के तौर पर सामने आई है। रांची पुलिस ने ज्योति और उसकी मां मुन्नी देवी सहित रैकेट से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्योति इसके पहले बीते साल नवंबर में भी ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार हुई थी। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने यह कारोबार दोबारा फैला लिया। पुलिस ने मॉडल और उसकी मां के अलावा जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें अर्जुन शर्मा, बलराम शर्मा और राहुल शर्मा शामिल हैं। इन सभी को रांची के सुखदेव नगर और पंडरा इलाके में पकड़ा गया है। इनके पास से 36 ग्राम ब्राउन शुगर और दो लाख 90 हजार रुपये कैश और कुछ मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।
पुलिस की पूछताछ में ज्योति ने बताया है कि ब्राउन शुगर की सप्लाई का नेटवर्क चलाने के लिए उसका गिरोह इस बार ऑनलाइन तरीकों का इस्तेमाल कर रहा था। नेटवर्क में कई और लोग शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी कर रही है।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि रांची में बिहार के सासाराम और उड़ीसा के कुछ शहरों से ब्राउन शुगर पहुंचता है। ज्योति और उसके गिरोह के लोग कॉलेज के स्टूडेंट्स को आकर्षित कर उन्हें ब्राउन शुगर की लत लगाते हैं और इसके बाद ऊंची कीमत पर उन्हें सप्लाई करते हैं। ज्योति के मोबाइल में ऐसे कई कांटैक्ट मिले हैं, जिन्हें वह ड्रग्स की सप्लाई करती थी। ज्योति रांची की विद्यानगर कॉलोनी स्थित स्वर्णरेखा की रहने वाली है।
रांची और दिल्ली सहित कई शहरों में मॉडलिंग के दौरान ही ज्योति का संपर्क ब्राउन शुगर सप्लायरों से हुआ। फिर इस धंधे में तुरंत मिलने वाले ज्यादा मुनाफे के लालच में उसने अपना गिरोह तैयार कर लिया। उसकी मां भी इस धंधे में उसके साथ आ गई। पिछले नवंबर में जेल जाने के बाद वहां भी ऐसे कई लोगों से उसकी दोस्ती हुई, जो इस धंधे में उसके सहभागी बन गये। जेल से निकलने के कुछ दिनों बाद ही उसने फिर से कारोबार फैला लिया।
बीते नवंबर में ज्योति की गिरफ्तारी से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने झारखंड में कई जगहों पर छापामारी की थी। तब रांची में गांधी नामक एक युवक और पलामू में रिजवाना नामक एक महिला पुलिस की गिरफ्त में आई थी। उसने पुलिस को बताया था कि इस धंधे में रांची, धनबाद, बोकारो और पलामू की कई महिलाएं शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
Next: एयरटेल के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.