Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के लिए 25.19 करोड़ स्वीकृत
  • देहरादून

श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के लिए 25.19 करोड़ स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 14/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में पठन-पाठन का माहौल विकसित होगा एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए विवि परिसर ऋषिकेश के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन निर्माण हेतु 25.19 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। शुक्रवार को श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ऋषिकेश पीजी कॉलेज स्थित विवि परिसर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा अनुभाग उत्तराखंड शासन द्वारा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु 25 करोड़ 19 लाख 15 हजार की वित्तीय स्वीकृति हुई, जोकि विवि परिसर के लिए ऐतिहासिक क्षण हैं। उन्होंने आवंटित धनराशि का शासनादेश की छायाप्रति परिसर के प्राचार्य प्रो. जीके ढींगरा को सौंपी। कहा कि यह कार्य काफी समय से प्रतीक्षित था, इस धनराशि के आवंटन से परिसर के विकास की शुरुआत होगी, इससे विवि परिसर में पठन-पाठन का माहौल विकसित होगा एवं शैक्षणिक गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य इस परिसर को एक आदर्श परिसर बनाने का है। विवि परिसर के प्राचार्य प्रो. ढींगरा ने बताया कि उक्त कार्य हेतु कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल होगी और शीघ्र ही कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य प्रारंभ किया जा सके, इसके लिए विवि को 5 करोड़ की अग्रिम धनराशि आवंटित कर दी गई है। मौके पर विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके श्रीवास्तव, प्रो. पीके सिंह, डॉ. वाईके शर्मा, प्रो. महावीर सिंह रावत, डॉ. भरत सिंह, डॉ. गौरव वार्ष्णेय, डॉ. अंजनी प्रसाद दुबे आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एयरटेल के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
Next: केंद्रीय योजनाओं को अधिकारी धरातल पर उतारें- सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.