Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • अग्निवीर व डिग्री कॉलेज में परीक्षाएं एक साथ होने से परेशान हैं छात्र
  • पिथौरागढ़

अग्निवीर व डिग्री कॉलेज में परीक्षाएं एक साथ होने से परेशान हैं छात्र

RNS INDIA NEWS 10/04/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। अग्निवीर सेना भर्ती और महाविद्यालय की परीक्षाएं एक साथ होने से अभ्यर्थी असमंजस में हैं। छात्रसंघ ने कुलपति को पत्र भेजकर परीक्षाओं की तिथि में संशोधन करने की मांग की है। अग्निवीर सेना की भर्ती के लिए 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक ऑनलाइन परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसमें युवा ट्रेडसमैन, क्लर्क, स्टोर कीपर, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटरिनेरी सहित अन्य पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होंगे। महाविद्यालय में 8 मार्च परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं, जो मई माह तक चलेंगी। छात्रसंघ अध्यक्ष रितिक पाण्डेय और सांस्कृतिक सचिव गौरव चंद्र पंत ने नोडल अधिकारी डॉ.हेम चंद्र पाण्डेय के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने परीक्षाओं की तिथि में जल्द संशोधन करने की मांग की है।
परीक्षा का केंद्र हल्द्वानी बनाने से आक्रोश: अग्निवीर सेना भर्ती व केंद्रीय परीक्षाओं का केंद्र हल्द्वानी बनाने पर युवाओं ने आक्रोश जताया है। बेरोजगार संगठन के हिमांशु जोशी ने कहा कि सहायक लेखाकार परीक्षा के लिए भी पिथौरागढ़ में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। प्रदेश व केंद्र सरकार पिथौरागढ़ में परीक्षा के स्थाई केंद्र तक नहीं बना पा रही है। युवाओं ने बताया कि अग्निवीर परीक्षा के आवेदन करते वक्त पिथौरागढ़ परीक्षा केंद्र दिखाया गया था। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र हल्द्वानी दिखाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दलाईलामा ने बच्चे के साथ वायरल वीडियो पर जताया खेद
Next: रिजॉर्ट में देह व्यापार और नशे का भंडाफोड़

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.