Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • एबीवीपी ने परीक्षा तिथि बदलने की मांग उठाई
  • टिहरी

एबीवीपी ने परीक्षा तिथि बदलने की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

नई टिहरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की 17 जुलाई को आयोजित होने वाली पर्यावरण परीक्षा की तिथि बदलने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया कि 17 जुलाई को नीट की परीक्षा भी है। इससे छात्र दोनों परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाएंगे। सोमवार को कुलसचिव को सौंपे ज्ञापन में जिला संयोजक अमन सजवाण ने बताया कि 17 जुलाई को नीट की भी परीक्षा है। छात्रों में दोनों परीक्षाएं एक दिन होने से असमंजस बना है। इसलिए विद्यार्थी परिषद परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग करता है। कहा कि विवि बता रहा है कि परीक्षा निरस्त कर 17 की बजाय 18 जुलाई को करवाने की योजना है। लेकिन विद्यार्थी परिषद का कहना है कि जो छात्र नीट की परीक्षा देने दूर के केंद्रों पर जाएंगे वह 18 जुलाई को परीक्षा देने कैसे पहुंचेंगे। इसलिए विवि को कोई तिथि तय कर परीक्षा करवानी चाहिए। वहीं मांग उठाई कि सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा जल्द करवाई जाए ताकि अगला सत्र समय से प्रारंभ हो सके और छात्र समय से आगे की कक्षाओं में प्रवेश ले सकें। इसके साथ जिस सेमेस्टर अथवा वार्षिक प्रणाली में छात्र-छात्राओं की बैक है या किसी कारण उनका परिणाम रुका है और आगे की पढ़ाई जारी रखने में परेशानी हो रही है, ऐसे सभी विद्यार्थियों को एक और अंतिम मौका वन टाइम सेटलमेंट के तहत देने विश्वविद्यालय दे। जिस पर कुलसचिव ने कहा कि वह इन सभी समस्याओं के उचित निराकरण करने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन देने वालों में संगठन मंत्री प्रवीन असवाल, जिला संयोजक अमन सजवाण, नगर मंत्री अमन सुयाल, नगर विस्तारक प्रमेश जोशी, गौतम मखलोगा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पदोन्नति न होने पर किया क्रमिक अनशन शुरू
Next: होटल कर्मचारी ने खाया जहर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.