Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आयोग के अध्यक्ष पहुंचे ग्राम पंचायत केदारावाला
  • देहरादून

आयोग के अध्यक्ष पहुंचे ग्राम पंचायत केदारावाला

RNS INDIA NEWS 28/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा निर्देश पर ग्राम पंचायत केदारावाला में बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया।आयोग के अध्यक्ष शर्मा ने क्षेत्रवासियों एवं जनजाति समुदाय के व्यक्तियों की समस्याएं सुनीं। आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा ने कहा कि अधिकारियों को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। उनका तत्काल समाधान करना चाहिए। शिविर में दर्ज शिकायतों के तत्काल निस्तारण करने एवं लिखित में कार्यवाही कर उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए। कहा कि आयोग प्रत्येक जनजाति समाज के व्यक्ति की रक्षा करने के लिए तत्पर है। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों को फोन पर नाराजगी जताई। जिसके बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान तबस्सुम इमरान ने आयोग के अध्यक्ष के ग्राम पंचायत में पहुंचने पर स्वागत किया। आयोग के अध्यक्ष ने राइंका केदारावाला में कला वर्ग एवं जीव विज्ञान विषय की स्वीकृति, केदारावाला चौक से जनजाति परिवार की ओर जाने वाली सड़क के किनारे नाली निर्माण,केदारावाला चौक से असलम के घर तक सड़क, शीतला नदी किनारे सुरक्षा दीवार, जनजाति परिवारों के लिए नलकूप लगाने आदि विभिन्न योजनाओं पर कार्य करने के आदेश अधिकारियों को दिए। जनजाति आयोग के सदस्य दर्शन लाल, बीडीओ आतिया परवेज, तहसीलदार मुकेश चंद रमोला,बीईओ बीपी सिंह, एई सिंचाई वीपी सिंह, जेई मीनाक्षी जोशी, एडीओ समाज कल्याण पूजा पाल, एई नलकूप, खाद्य निरीक्षक मधु बर्थवाल, पूर्व ग्राम प्रधान इमरान खान,भाजपा नेता रमेश पुंडीर, जगत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दरबान सिंह असवाल, उप प्रधान सविता पाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लेकर भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
Next: मलबा आने से जौनसार बावर के 12 मोटर मार्ग बंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.