Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आवासीय कॉलोनी में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़
  • ऊधम सिंह नगर

आवासीय कॉलोनी में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 16/03/2022
default featured image

रुद्रपुर। उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा लगातार फल फूल रहा है। राज्य के शहरी इलाकों में स्पा सेंटर और मसाज सेंटर के नाम पर जिस्म का धंधा खूब फल-फूल रहा है, वही मकानों में भी अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाने की खबरें आए दिन सामने आती रहती है। रुद्रपुर के पंतनगर क्षेत्र में किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। कॉलोनीवासियों की शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी तो संचालिका सहित महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के पंतनगर क्षेत्र के छतरपुर निकट गायत्री विहार में एक महिला द्वारा किराए पर मकान लिया गया था और उसमें अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाती थी। महिला के घर में संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा रहता था जिसकी वजह से कॉलोनी में माहौल खराब हो रहा था। कॉलोनी निवासियों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। रविवार को नोडल अधिकारी सीओ पंतनगर अमित कुमार के नेतृत्व में एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने उस घर पर छापा मारा, तो मौके पर संचालिका सहित महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। छापेमारी के दौरान पुलिस को काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में संचालिका ने बताया कि अधिक पैसे कमाने के लालच में उसने यह कार्य शुरू किया और प्रति ग्राहक से 500 से लेकर ₹1000 कमीशन और काम करने वाली युवतियों से आधा पैसा वसूल करती थी। मौके पर अनैतिक देह व्यापार करते पाये जाने पर संचालिका सहित तीन युवतियों व दो युवकों के विरुद्ध जुर्म धारा 3/4/5/6/8 अनैतिक व्यपार निवारण अधिनियम 1956 के अन्तर्गत थाना पन्तनगर में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

चन्दन मण्डल (20) पुत्र खोखन मण्डल निवासी काली नगर जगदीशपुर वार्ड न02 याना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर
विश्वजीत सरकार (22) पुत्र विभास सरकार निवासी कालीनगर जगदीशपुर वार्ड न02 याना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर
पिंकी हाजरा (28) पत्नी संजय हाजरा निवासी ग्राम सुलाटी निमतला पो० दुलाघर थाना सांगराल जिला हावड (कलकता)
अंजली (30) पुत्री सुखई प्रसाद निवासी भमरौला पो० बगवाड़ा थाना रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर
रेनू सरकार (56) पत्नी सुकुमार सरकार निवासी नेता जी नगर वार्ड न0-7 दिनेशपुर जिला ऊधमसिंह नगर (संचालिका) ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 32 नए केस
Next: सभासद के आवास से ज्वैलरी चोरी

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
  • रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार
  • केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा
  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.