Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • हरिद्वार

आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। बहादराबाद पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बुप्रेनॉर्फिन के आठ नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाले सप्लायर का नाम भी पुलिस को बताया है। इसके बाद पुलिस ने नशे के इस नेटवर्क की कड़ियां खंगालनी शुरू कर दी हैं। कोतवाली बहादराबाद पुलिस गश्त और चेकिंग के दौरान कोर कॉलेज के पास स्थित खंडहर के निकट पहुंची। यहां संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से लीजेसिक (बुप्रेनॉर्फिन) के आठ नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार सिंह (30) पुत्र ठकुरी सिंह, मूल निवासी बरोली, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी औरंगाबाद, थाना सिडकुल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिन में मजदूरी और शाम को चाउमीन का ठेला लगाता है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों के चलते उसने अधिक कमाई के लालच में नशीले इंजेक्शन बेचने शुरू कर दिए। उसने पुलिस को बताया कि इंजेक्शन रावली महदूद निवासी से खरीदे थे। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस ने कथित सप्लायर की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का मानना है कि मामले की जांच से नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सकता है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत जनपद में नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Next: केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, छिटककर बाहर गिरे यात्री, वायरल हुआ वीडियो

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.