Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरोपियों की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर, अंकिता के दोस्त के बयान भी हुए दर्ज
  • देहरादून

आरोपियों की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर, अंकिता के दोस्त के बयान भी हुए दर्ज

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
default featured image

ऋषिकेश।  अंकिता के तीनों हत्यारोपियों की कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। आरोपियों को शुक्रवार को पौड़ी जेल से पूछताछ के लिए लाया जाएगा। एसआईटी ने आरोपियों को घटनास्थल भी लेकर जाएगी। उधर, बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने के लिए पुष्प भी लक्ष्मण झूला थाने पहुंचा। एसआईटी ने उसके गोपनीय जगह पर ले जाकर बयान दर्ज किए हैं। पुष्प ने अंकिता से दोस्ती होने से लेकर मौत तक की हर बात को पुलिस को बताया है।
अंकिता हत्याकांड में एसआईटी पांच दिनों से जांच कर रही है। कई लोगों से पूछताछ और बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें रिजॉर्ट के कर्मचारी, काम छोड़कर जा चुके कर्मचारी, पुष्प (फोन पर बातचीत) शामिल हैं। एसआईटी ने घटना की रात जो हुआ, इसे समझने के लिए कई घटनास्थल का मुआयना भी किया। रिजॉर्ट से भी बहुत से साक्ष्य लिए गए हैं। इन्हीं, सब कड़ियों को हत्याकांड से जोड़ने के लिए एसआईटी ने पुलकित, अंकित और सौरभ की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। सुनवाई के लिए कोर्ट ने बृहस्पतिवार का दिन तय किया था। सूत्रों के अनुसार, कोर्ट ने तीनों आरोपियों की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी है।
तीनों इस वक्त पौड़ी जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हैं। तीनों को एसआईटी शुक्रवार को जेल से ले सकती है। बताया जा रहा कि लोगों के गुस्से को देखते हुए पीसीआर होने वाली कार्रवाई को एसआईटी गोपनीय रखना चाहती है। इससे पहले भी आरोपियों के साथ लोग मारपीट कर चुके हैं। वाहनों पर भी हमला किया गया था। ऐसे में यदि पीसीआर की कार्रवाई गोपनीय रखी जाएगी, तो कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। एसआईटी आरोपियों को घटनास्थल पर भी लेकर जाएगी। हालांकि, कब आरोपियों को घटनास्थल ले जाया जाएगा और कहां पर पूछताछ होगी, इसके बारे में अधिकारी बयान नहीं दे रहे हैं।

सुबह से शाम तक दर्ज हुए पुष्प के बयान
मामले में अंकिता का दोस्त पुष्प दीप अहम गवाह माना जा रहा है। पुष्प बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने के लिए लक्ष्मण झूला थाने पहुंचा था। यहां से एसआईटी के सदस्य उसे गोपनीय स्थान पर ले गए। वहां पर सुबह से शाम तक तमाम जानकारियां हासिल की गईं। पुलिस अफसरों के मुताबिक, यदि पुष्प मामले में आगे न बढ़ता तो बात कभी सामने न आ पाती। यदि आती थी तो पुलिस के लिए इसे सुलझाने में बहुत मुश्किलों को सामना करना पड़ता। पुष्प ही वह व्यक्ति है, जो इन आरोपियों से लगातार संपर्क कर रहा था। अंकिता ने भी उससे आपबीती कई बार बताई है। दोनों की चैट भी वायरल हुई हैं।

ये है मामला
18 सितंबर को लापता हुई अंकिता का शव 24 सितंबर को चीला बैराज के पास मिला था। इससे पहले 23 सितंबर को पुलिस ने हत्या मानते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित, उसके रिजॉर्ट के दो मैनेजर सौरभ और अंकित को गिरफ्तार किया था। 24 सितंबर को ही मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। आरोपियों को रिमांड पर लेने से पहले एसआईटी ने घटनास्थल, रिजार्ट का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से जानकारी ली। रिजॉर्ट के कर्मचारियों से पूछताछ की और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी केस: SIT अब अफसरों से करेगी पूछताछ
Next: नेपाल सीमा पर मिला भारतीय का शव

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.