Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • आपदा व भ्रष्टाचार पर कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
  • उत्तरकाशी

आपदा व भ्रष्टाचार पर कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

RNS INDIA NEWS 20/03/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने यात्रा रूट पर शराब की दुकानों को हटाने, सरकारी विभागों को भ्रष्टाचार मुक्त करने और आपदा राहत कार्य को जल्द धरातल पर उतारने की मांग रखी। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मुद्दों के संबंध में धरने पर बैठे। मनीष ने कहा कि हर्षिल-झाला जैसे गंगोत्री मार्ग के पवित्र क्षेत्रों में शराब की दुकान खोली जा रही है जो कि आस्था और देवभूमि की मर्यादा के खिलाफ है। कहा कि शराब ठेकों से स्थानीय महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्रभावित होगी और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचेगी। आरोप लगाया कि जनपद के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। पारदर्शी तरीके से निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। केवल प्रशासन के चहेतों को ठेके मिल रहे हैं, जिससे स्थानीय और ईमानदार ठेकेदारों का हक मर रहा। प्रदर्शनकारियों ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि धराली जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन शासन और प्रशासन केवल घोषणाओं तक सीमित हैं। जनपद में आई आपदा के बाद सुरक्षात्मक कार्य अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास व राहत पैकेज की दिशा में कोई ठोस निर्णय सरकार ने नहीं लिया है जिससे प्रभावित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर हैं। चेतावनी दी कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होता धरना जारी रहेगा। इस मौके पर कमल सिंह रावत, सूरज रावत, शीशपाल पोखरियाल, सुरेंद्र पाल, मनोज कुमार, उत्तम सिंह गुसांई, मनोज मिनान, विपिन नौटियाल, मधु रावत, पपेंद्र नेगी, आदर्श राणा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजट के अभाव में 200 पीआरडी जवानों पर रोजगार संकट, जिलाधिकारी से लगाई गुहार
Next: 4.95 ग्राम स्मैक के साथ द्वाराहाट का युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.