Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बजट के अभाव में 200 पीआरडी जवानों पर रोजगार संकट, जिलाधिकारी से लगाई गुहार
  • बागेश्वर

बजट के अभाव में 200 पीआरडी जवानों पर रोजगार संकट, जिलाधिकारी से लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 20/03/2026
rns featured image new

बागेश्वर (आरएनएस)। बजट की कमी के चलते जिले के करीब 200 पीआरडी जवानों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि शनिवार से उन्हें विभिन्न विभागों से हटना पड़ सकता है, जिससे उनके सामने आर्थिक कठिनाइयों का खतरा बढ़ गया है।

इस संबंध में प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया के नेतृत्व में पीआरडी जवानों ने जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने वर्षभर रोजगार सुनिश्चित करने और स्थायी समाधान की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिले में 345 पीआरडी जवान विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं, लेकिन बजट के अभाव में हर वर्ष मार्च में बड़ी संख्या में जवानों को बाहर होना पड़ता है। इस बार भी करीब 200 जवानों पर असर पड़ने की स्थिति बन गई है।

जवानों का कहना है कि रोजगार छिनने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा जाएगा। बच्चों की पढ़ाई, मकान किराया और अन्य दैनिक खर्चों को लेकर चिंता बढ़ गई है, जबकि वे विभागों में पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जवानों ने शासन स्तर पर शीघ्र बजट स्वीकृत कराकर पूरे वर्ष रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है।

मुलाकात के दौरान सचिव रंजना, नीमा वर्मा, मनीष जौहरी, मनोज कुमार, कैलाश आर्या, हरीश राम, विपिन बिष्ट सहित अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित मंदिर के नव निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित
Next: आपदा व भ्रष्टाचार पर कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.