Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आपत्तिजनक हालत में प्रेमी संग मिली महिला, प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई की
  • हरिद्वार

आपत्तिजनक हालत में प्रेमी संग मिली महिला, प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई की

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़ित युवक की पत्नी, उसके प्रेमी और महिला के माता-पिता के खिलाफ तलाक देने की धमकी देने, जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पिरान कलियर क्षेत्र निवासी एक युवक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 25 मई 2025 को वह मजदूरी कर दोपहर में खाना खाने घर आया तो उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पत्नी ने उसे तलाक देने की धमकी दी। इस बात का विरोध करने पर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसे बांधकर अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी व मायके वालों के साथ मिलकर उसे और उसके भाई को जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों और सरिए से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने मजबूरी में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पत्नी, उसके प्रेमी और सास-ससुर के साथ ही अन्य अज्ञात में केस दर्जकर लिया है। साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नरबलि की सनसनीखेज वारदात! पिता की मौत के अगले ही दिन बेटे का सिर काटा, चबूतरे पर मिली लाश
Next: लीलम में भूस्खलन से भरभराकर गिरा पहाड़

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.