Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नरबलि की सनसनीखेज वारदात! पिता की मौत के अगले ही दिन बेटे का सिर काटा, चबूतरे पर मिली लाश
  • राष्ट्रीय

नरबलि की सनसनीखेज वारदात! पिता की मौत के अगले ही दिन बेटे का सिर काटा, चबूतरे पर मिली लाश

RNS INDIA NEWS 08/07/2025
rns featured image new

टीकमगढ़ (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां चदेरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश मिली है। युवक का सिर धड़ से कुछ दूरी पर एक चबूतरे पर लगे झंडे के पास पड़ा था। घटनास्थल पर चिलम, नींबू, नारियल और नमकीन जैसी सामग्री भी मिली है, जिससे तंत्र-मंत्र के चक्कर में नरबलि दिए जाने की आशंका गहरा गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय अखिलेश कुशवाहा के रूप में हुई है। वह रविवार दोपहर तीन बजे घर से दूध लेने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव गांव के ‘पटुलिया बाबाÓ के चबूतरे के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना इसलिए भी ज्यादा दुखद है क्योंकि अखिलेश के परिवार में एक दिन पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था। जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि मृतक अखिलेश के पिता गोला कुशवाहा कैंसर से पीड़ित थे और रविवार सुबह ही लगभग 4 बजे उनका निधन हो गया था। परिवार में अब मानसिक रूप से कमजोर मां और दो छोटे भाई (उम्र 4 और 17 साल) रह गए हैं। एक ही दिन के अंतराल में घर के दो पुरुषों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
टीकमगढ़ के एएसपी सीताराम सत्या ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर मिली संदिग्ध चीजों को देखते हुए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जिले के पुलिस अधीक्षक (स्क्क) मनोहर सिंह मंडलोइ ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आश्वासन दिया है कि इस सनसनीखेज मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2027 में पहली बार नागरिक स्वयं कर सकेंगे जनगणना, सरकार लाएगी डिजिटल पोर्टल
Next: आपत्तिजनक हालत में प्रेमी संग मिली महिला, प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.