Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 16/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना था कि उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रही हैं। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार द्वारा उनके मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाए तथा केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाए। कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि बिना किसी अतिरिक्त अर्हता के सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने संबंधी शासनादेश जारी होने के बाद ही विभाग द्वारा 300 रुपये मासिक कटौती का प्रस्ताव लागू किया जाए। जब तक इस संबंध में स्पष्ट शासनादेश जारी नहीं होता, तब तक उनके खातों से 300 रुपये की कटौती न की जाए। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में आंगनबाड़ी सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष चंद्रावती, महामंत्री शाहजहां, ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी ठाकुर, प्रदेश सदस्य कुसुम लता, धर्मा देवी, गीता जोशी, रतन कुशवाहा, सुरभि, पूनम, आसमा, सुजाता, रिहाना, दीपा पांडे, उन्नति, रिचा सक्सेना, फरजाना मलिक, कुलविंदर कौर, ममता चौहान, चंपा देवी, अनिता सैनी, ज्योति शर्मा, राजकुमारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Next: द्वाराहाट बीडीसी बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.