Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 16/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री रेखा आर्या के नाम ज्ञापन भेजा। गांधी पार्क चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक निकाली गई रैली में जनपद के विभिन्न विकासखंडों की बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, कटौती रोकने और बायोमेट्रिक व्यवस्था से छूट देने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य सरकार की ओर से 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाए और केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाए। इसके अलावा सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की व्यवस्था लागू करने से पहले खातों से 300 रुपये की प्रस्तावित कटौती न किए जाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने बायोमेट्रिक मशीन से जोड़ने के प्रस्ताव का भी विरोध जताया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर विधानसभा तथा मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान संगठन की प्रदेश सदस्य मनोरमा बनौला, जिला महामंत्री दया टम्टा, जिला उपाध्यक्ष राधा आर्या, जिला कोषाध्यक्ष कमला कार्की, भैंसियाछाना की ब्लॉक अध्यक्ष लीला पांडे, हवालबाग की माया जोशी, धौलादेवी की कविता जोशी, सल्ट की कमला बोरा और चौखुटिया की तनुजा बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी में टूटी सड़क, पार्किंग की समस्याओं को सीएम के समक्ष उठाया
Next: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.