Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आंदोलन की तैयारी में पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन, गलत वरिष्ठता निर्धारण का आरोप लगाया
  • देहरादून

आंदोलन की तैयारी में पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन, गलत वरिष्ठता निर्धारण का आरोप लगाया

RNS INDIA NEWS 27/08/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड जल विद्युत निगम में सहायक अभियंता के पद पर तय की गई वरिष्ठता के खिलाफ पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। इंजीनियरों ने यूजेवीएनएल में सहायक अभियंता (जनपद) की तय वरिष्ठता सूची का विरोध तेज कर दिया है। पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने वरिष्ठता सूची को कोर्ट के आदेशों के विपरीत जाकर तय किए जाने का आरोप लगाया। एसोसिएशन अध्यक्ष युद्धवीर सिंह तोमर ने कहा कि वरिष्ठता सूची को लेकर चार अगस्त को हाईकोर्ट स्पष्ट आदेश दे चुका है। इसके बावजूद यूजेवीएनएल मैनेजमेंट ने सहायक अभियंता की 18 अगस्त को जो वरिष्ठता सूची निर्धारित की, वो पूरी तरह हाईकोर्ट नैनीताल के चार अगस्त के आदेश के विरुद्ध जाकर बनाई गई है। कहा कि यदि निगम मैनेजमेंट ने आश्वासन के विपरीत और नियम विरूद्ध बनाई इस वरिष्ठता सूची को निरस्त नहीं किया, तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। फिलहाल 31 अगस्त को मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। महासचिव राहुल चानना ने कहा कि यदि गलत प्रमोशन प्रक्रिया के जरिए भेदभाव किया गया, तो इंजीनियर प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू कर देंगे। एसोसिएशन से जुड़े तीनों निगमों के सदस्य आंदोलन में भाग लेंगे। इससे किसी भी तरह की औद्योगिक शांति भंग होने के लिए सीधे तौर पर निगम मैनेजमेंट जिम्मेदार रहेगा। कहा कि निगमों में लिए जा रहे इस तरह के नियम विरोधी फैसलों का संज्ञान लेते हुए मैनेजमेंट का जवाब तलब किया जाए। क्योंकि इस तरह के गलत फैसलों से सरकार की छवि प्रभावित होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने तकनीकी संस्थानों के वैज्ञानिकों से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया
Next: जौनसार बावर सेवावृत कर्मचारी मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.