Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • 12 बजे बाद हेमकुंड नहीं जा सकेंगे यात्री
  • चमोली

12 बजे बाद हेमकुंड नहीं जा सकेंगे यात्री

RNS INDIA NEWS 06/06/2022
rns featured image new

चमोली। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने सुरक्षा की दृष्टि से हेमकुंड यात्रा पथ के घांघरिया से दिन में 12 बजे बाद यात्रियों को हेमकुंड की ओर न भेजने के निर्देश पुलिस और सुरक्षा बल को दिये हैं। साथ ही यह भी आदेश दिया है कि दिन में 2 बजे तक हेमकुंड के सभी यात्रियों को वापस घांघरिया भेजा जाए। सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय सभागार में जिले के थाना प्रभारियों, स्थानीय अभि0 इकाई, फायर सर्विस, दूरसंचार एवं अन्य शाखा प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी और चारधाम यात्रा के तहत बद्रीनाथ और हेमकुंड यात्रा की समीक्षा की। एसपी श्वेता चौबे ने बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस और यात्रा में लगे सुरक्षा बल को दिए। पुलिस अधीक्षक ने यात्रा के दौरान मेहनत एवं लगन से ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की। वहीं मई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो पुलिसकर्मियों, महेन्द्र और दिग्पाल को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। वहीं हेमकुंड साहिब एवं फूलों की घाटी जाने वाले यात्रियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होने के कारण वाहनों की पार्किंग सुविधा हेतु थाना गोविन्दघाट परिक्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से पार्किंग स्थल के समतलीकरण एवं चौड़ीकरण करवाने हेतु थानाध्यक्ष गोविंदघाट को एसपी ने निर्देशित किया। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले थाना-चौकियों को निर्देशित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा रात्रि 10 से प्रातः 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यात्रा मार्ग पर स्थापित बैरियरों पर रात्रि चेकिंग प्रभावी रहेगी। वहीं धार्मिक स्थलों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग उच्च न्यायालय के नियमानुरूप किये जाने के निर्देश भी एसपी ने दिये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आक्रोशित व्यापारियों ने किया केदारनाथ हाईवे जाम
Next: महाविद्यालय के छात्रों का कुलसचिव के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.