Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आज होगी अष्टमी और नवमी की पूजा-अर्चना
  • उत्तराखंड
  • संस्कृति

आज होगी अष्टमी और नवमी की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 24/10/2020
durga

हरिद्वार। आज शनिवार को धर्मनगरी में अष्टमी और नवमी की एक साथ पूजा अर्चना होगी। शुक्रवार को कई मंदिरों और घरों में महाअष्टमी का पूजन किया गया। लोगों ने कन्या पूजन भी किया। भ्रम की स्थिति होने के कारण कई लोग शुक्रवार को अष्टमी का पूजन नहीं कर पाए। आज शनिवार को नवमी के साथ अष्टमी का पूजन भी किया जा सकता है। जबकि रविवार की सुबह नवरात्र की समाप्ति होगी और दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इन दिनों शारदीय नवरात्र चल रहा है। शारदीय नवरात्र बीते 17 अक्तूबर से आरंभ हुए थे। इस बार अधिकमास के कारण नवरात्र का पर्व करीब एक महीने की देरी पर शुरू हुआ था। शुक्रवार को अष्टमी की तिथि लग गई, लेकिन कन्या पूजन आज शनिवार को ही किया जाएगा। पंचांग भेद के कारण अष्टमी और नवमी तिथि दोनों एक ही दिन है। शनिवार को धर्मनगरी के मंदिर और हर घर में कन्याओं का पूजन होगा। जबकि शुक्रवार को भी कई घरों के साथ ही मंदिरों में विशेष पूजन किया गया। सुबह से ही मन्दिरों पर मां को जल अर्पण करने वालों की कतार लगी रही। तो दिन चढ़ते ही कन्या भोज का सिलसिला प्रारम्भ हो गया। घर-घर कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया। मां मनसा देवी मंदिर में भी कन्याओं का पूजन किया गया। अष्टमी में कन्या पूजन करने वाले अधिकांश व्रतधारी शुक्रवार के दिन मां अम्बे की पूजा करने के बाद व्रत खोल देते हैं। शुक्रवार को महिलाओं ने घर की साफ़-सफ़ाई की, तो मन्दिरों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पंडित प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि आज शनिवार को उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान में अष्टमी आज शनिवार को मनाना फलदायक होगा। जबकि अन्य जगह शुक्रवार को अष्टमी मनाई जानी चाहिए। आज शनिवार को अष्टमी औन नवमी दोनों की पूजा की जा सकती है। शनिवार की सुबह 7 बजे अष्टमी तिथि समाप्त होकर नवमी लग जाएगी। जबकि नवमी तिथि रविवार की सुबह 7:50 बजे तक रहेगी। रविवार की सुबह ही नवरात्र का समापन होगा। और विजय दशमी का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विजय दशमी के दिन रावण के पुतले का दहन होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली की हवा खराब, गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची
Next: राशिफल : 24 अक्टूबर, शनिवार

Related Post

rashifal horoscope
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 14 जुलाई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 13 जुलाई

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.