Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आढ़ती के पुत्र ने दो पल्लेदारों पर चलाई गोली, दोनों घायल
  • ऊधम सिंह नगर

आढ़ती के पुत्र ने दो पल्लेदारों पर चलाई गोली, दोनों घायल

RNS INDIA NEWS 19/07/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।   अनाज मंडी में बोरी लादने के रेट के विवाद को लेकर शुक्रवार की दोपहर को आढ़ती के पुत्र ने दो पल्लेदारों पर गोली चला दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां दोनों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपी पिता पुत्र मौका पाकर फरार हो गए। शुक्रवार की दोपहर मुरादाबाद रोड स्थित अनाज मंडी में आढ़ती वीरेंद्र सिंह का पल्लेदारों से बोरे लादने के रेट को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान पल्लेदारों और वीरेंद्र सिंह के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। किसी ने विवाद की सूचना वीरेंद्र सिंह के बेटे मोहित सिंह को दे दी। सूचना पर बेटा मोहित अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर गढ़ीनेगी से मौके पर पहुंच गया। जहां उसने पिता के साथ विवाद होता देख लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। फायर के दौरान मौके पर मौजूद पल्लेदार सरवरखेड़ा निवासी नसीम पुत्र लतीफ और नजाकत पुत्र रियासत गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के आक्रोशित पल्लेदारों ने दोनों पिता पुत्र को जमकर पीट दिया। दोनों ने अपनी दुकान के अंदर घुसकर जान बचाई। वहीं पल्लेदार दोनों घायलों को इलाज के लिए एलडी राजकीय चिकित्सालय ले गये। जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं सरवरखेड़ा के लोगों को जब गोली चलने का पता चला, तो वह लोग मंडी गेट पर इकट्ठा हो गए। जहां उन्होंने मंडी का गेट बंद कर दिया। इस विवाद के दौरान कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस ने समझा-बूझकर मंडी का गेट खुलवा दिया। कुंडा थाना प्रभारी विक्रम राठौर ने बताया कि मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोनों आरोपी पिता पुत्र मौका पाकर फरार हो गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बरसाती नाले ने लाखों के चैकडैम ध्वस्त किए
Next: तीन पीसीसीएफ सहित 13 आईएफएस के तबादले

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.