Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • तीन पीसीसीएफ सहित 13 आईएफएस के तबादले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

तीन पीसीसीएफ सहित 13 आईएफएस के तबादले

RNS INDIA NEWS 19/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सरकार ने तीन पीसीसीएफ सहित 13 आईएफएस अफसरों के तबादले कर दिए। परियोजना निदेशक जायका के पद पर तैनात विजय कुमार को उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पीसीसीएफ गरिजा शंकर पांडे से सीईओ कैंपा की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें वन विकास निगम का नया एमडी बनाया गया है। राजाजी पार्क के निदेशक डा. साकेत बडोला को कार्बेट का नया निदेशक बनाया गया है। वन्यजीव संरक्षण में उनके काम और अनुभव को देखते हुए ये अहम दायित्व दिया गया है। बीपी गुप्ता को पीसीसीएफ वन पंचायत व प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीसीएफ रंजन मिश्रा को सीईओ कैंपा और एपीसीसीएफ मनोज चंद्रन को बैंबू बोर्ड को सीईओ बांस बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। बिनसर अग्निकांड के बाद सीसीएफ कुमाऊं के पद से हटाए गए पीके पात्रो को मुख्य परियोजना निदेशक जायका की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्बेट डायरेक्टर रहे डा. धीरज पांडे को सीसीएफ कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई है। नितीश मणि त्रिपाठी को जैव विविधता बोर्ड का सदस्य सचिव और डीएफओ चकराता रहे मयंक शेखर झा को वन विकास निगम में क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया है। कल्याणी को डीएफओ रुद्रप्रयाग और उप वन संरक्षक केदारनाथ बनाया गया है। वहीं टोंस पुरोला में अवैध कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने वाले कुंदन कुमार को डीएफओ हल्द्वानी और अभिमन्यु को डीएफओ चकराता बनाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आढ़ती के पुत्र ने दो पल्लेदारों पर चलाई गोली, दोनों घायल
Next: मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग द्वारा और प्रभावी प्रयास किये जाएं: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.