Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • फर्जी बैंक अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/08/2020
rns featured image new

उत्तरकाशी । फर्जी बैंक अधिकारी बनकर गेंवला निवासी एक व्यक्ति के खाते से करीब 3 लाख 84 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति को धरासू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। थानाध्यक्ष धरासू विनोद थपलियाल ने बताया कि गत एक अगस्त को गेंवला निवासी प्रवीण सिंह रावत पुत्र इलम सिंह रावत ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एचडीएफसी कस्टमर केयर बैंक अधिकारी बनकर फोन के माध्यम से उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी प्राप्त कर बैंक खाते से 3,83,992 रुपये की धोखाघड़ी करने की तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई समीप पाण्डे के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम द्वारा लोकेशन ट्रेसिंग व कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी सुनील कुमार पुत्र मोहन सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। उसे गाजियाबाद से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,03,500 की नगद, वादी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग किये गये 35000 के कपड़े व अन्य सामान, लैपटॉप, 03 मोबाइल, इन्टरनेट डिवाइस व धोखाधड़ी के उद्देश्य से बनाया गया वोटर आई कार्ड बरामद किया। उन्होंने बताया कि यह आरोपी पैसा रिफन्ड करने के नाम पर पहले बैंक कस्टमर केयर की तरफ से लोगों को मेल भेजकर मोबाइल नम्बर मांगता है।
फिर इण्टरनेट कॉल कर सॉफ्टवेटर के माध्यम से खुद फर्जी बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांगकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता है। आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित आईपीसी की विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। वहीं न्यायालय में पेश करने के साथ ही अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में एसआई समीप पाण्डे, डब्बल सिंह ओसाफ खान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेरोल पर रिहा अभियुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार
Next: पंच बदरी प्रसाद की ऑनलाइन मांग बड़ी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.