Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • कोविड प्रबंधन की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल की
  • रुद्रप्रयाग

कोविड प्रबंधन की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल की

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। कोरोना प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले की 42 स्वास्थ्य इकाईयों में पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल की गई। जिसमें विभिन्न व्यवस्थाएं जांची गई। हालांकि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अभी भी कोरोना की गाइडलाइन और बचाव के लिए कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। मास्क और दो गज की दूरी को लेकर लोग पूरी तरह बेपरवाह दिखे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशा निर्देशों में कोविड प्रबंधन की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल की गई। मुख्यालय स्थित कोटेश्वर जिला चिकित्सालय में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह की मौजूदगी में मॉक ड्रिल हुई। जबकि अगस्त्यमुनि में नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल एवं ऊखीमठ में नपं अध्यक्ष विजय राणा की देखरेख में व्यवस्थाएं देखी गई। वहीं अन्य स्वास्थ्य इकाईयों में पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने उपकरण, ऑक्सीजन गैस प्लांट, आईसीयू, वेंटिलेटर, एम्बुलेंस, कनसंटेटर, डेडिकेटेड केयर सेंटर, कोविड अस्पताल, मानव संसाधन, बैड आदि की क्रियाशीलता को परखा गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एचएस मार्तोलिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास जिले की तीन लैब में कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है। जबकि कोटेश्वर में कोविड अस्पताल बनाया गया है। इसके अलावा चार डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर बनाए हैं। दो बड़े ऑक्सीजन प्लांट है। जबकि 755 ऑक्सीजन सिलेंडर हैं। 550 कनसंटेटर सहित 6 बैड आईसीयू, 11 वेंटिलेटर के साथ ही दवा और पर्याप्त उपकरण मौजूद हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीतलहर के चलते डीएम ने किया रेन बसेरा और बाजार का निरीक्षण
Next: रणधार बांगर में 60 आर्थिक कमजोर छात्रों को बांटी स्कूल ड्रेस

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.