Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मुकदमों की जांच में पारदर्शिता बरतें अधिकारी: एडीजी
  • नैनीताल

मुकदमों की जांच में पारदर्शिता बरतें अधिकारी: एडीजी

RNS INDIA NEWS 25/11/2022
default featured image

हल्द्वानी। मुकदमों की विवेचना में पुलिस अधिकारी पारदर्शिता बरतें। जांच में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था (एडीजी) वी मुरुगेशन ने नैनीताल और उधमसिंह नगर की अपराध समीक्षा बैठक में कही। कोतवाली स्थित सभागार कक्ष में हुई समीक्षा बैठक के शुभारंभ में डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बीते कुछ समय में हुए अपराध, अनावरण और अपराधियों की धरपकड़ की जानकारी साझा की। इस दौरान एडीजी ने कहा कि दोनों जिलों में नशा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। तस्करों पर लगाम लगाने के लिए दोनों जिलों की पुलिस को समन्वय बैठाकर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। कहा कि अपराधियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य एकत्रित किए जाएं, जिससे उन्हें कठोर सजा दिलाई जा सके। उन्होंने जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी को पूर्ण रूप से खत्म करने, संदिग्धों पर नजर बनाए रखने, अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने और लंबित मामलों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। एसएसपी पंकज भट्ट ने एडीजी को स्मृति चिह्न भेंट किया। मौके पर एसएसपी उधमसिंह नगर टीसी मंजूनाथ, एसपी क्राइम हल्द्वानी डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, एसपी रुद्रपुर मनोज कत्याल, काशीपुर अभय प्रताप सिंह, सीओ भूपेंद्र धोनी, नितिन लोहनी, अभिनय चौधरी, वीर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, भूपेंद्र भंडारी, तपेश चंद आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घटिया डामरीकरण करने का लगाया आरोप
Next: पर्यटन गांव सारी में सात दिवसीय नाटक मंचन का हुआ शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.