Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पर्यटन गांव सारी में सात दिवसीय नाटक मंचन का हुआ शुभारंभ
  • रुद्रप्रयाग

पर्यटन गांव सारी में सात दिवसीय नाटक मंचन का हुआ शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 25/11/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। नाटक मंचन कमेटी सारी के सहयोग से सात दिवसीय नाटक मंचन का विधिवत शुभारंभ हो गया है। नाटक मंचन के पहले दिन श्रीकृष्ण जन्म लीला की कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। जिसका ग्रामीणों ने देर रात तक आनंद उठाया। नाटक मंचन का यह कार्यक्रम 29 नवम्बर तक चलेगा। तुंगनाथ घाटी के पर्यटक गांव सारी में सात दिवसीय नाटक मंचन को लेकर सुबह पुजारी अजय मैठाणी ने नाटक मंचन स्थल की पूजा, हनुमान चालीसा गायन के साथ ही हनुमान ध्वज स्थापित किया। कार्यक्रम के निर्विघ्नन संपंन व सफलता के लिए हनुमान के पश्वा, क्षेत्र रक्षक भूतनाथ, मां देवी भगवती अवतरित कर उनका आशीर्वाद लिया गया। बुधवार रात्रि को सात दिवसीय नाटक मंचन के पहले दिन श्रीकृष्ण जन्म लीला का भव्य मंचन किया गया। जिसमें गांवों के कलाकरों ने जोरदार प्रस्तुतियां देकर ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के अच्छे अभिनय पर देर रात तक पंडाल तालियों से गूंजता रहा। 24 नवम्बर को गढ़वाली में उषा अनिरुद्ध की लीला, 25 नवम्बर को अंगद-रावण संवाद, 26 नवम्बर को गढ़वाली में कृष्ण-सुदामा लीला का मंचन, 27 नवम्बर को भक्त प्रह्लाद, 28 नवम्बर को शकुन्तला-दुश्यंत लीला एवं 29 नवम्बर को श्रवण कुमार का नाटक मंचन किया जाएगा। सात दिवसीय नाटक मंचन के पहले दिन कार्यक्रक का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान मनोरमा देवी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यकमों का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी को धार्मिक कथाओं से रूबरू होने का मौका मिलता है। साथ ही लोगों को मनोरंजन का साधन भी उपलब्ध होता है। उन्होंने युवक एवं महिला मंगल दल की पूरी टीम को बधाई दी है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप प्रधान अनीता देवी, प्रेमा देवी, पैमायश सिंह नेगी, नाटक मंचन कमेटी के अध्यक्ष मनोज नेगी, युमंद अध्यक्ष धर्मेन्द्र भट्ट, जीएस भटट समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुकदमों की जांच में पारदर्शिता बरतें अधिकारी: एडीजी
Next: शौर्य महोत्सव में दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.