Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नैनीताल हाईवे पर युवक का हंगामा, जाम लगा
  • ऊधम सिंह नगर

नैनीताल हाईवे पर युवक का हंगामा, जाम लगा

RNS INDIA NEWS 01/11/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। रामपुर-नैनीताल नेशनल हाईवे में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक्सिस बैंक के सामने एक युवक नाले में गिर गया। उसे किसी तरह वहां से निकाला तो उसने हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे काबू करने की कोशिश की तो वह उनसे भी उलझ गया। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गयी जिससे हाईवे में हल्का जाम भी लग गया। बाद में मौके पर पहुंची परिजनों ने पुलिस ने मदद से किसी तरह उसे काबू किया और ई-रिक्शा में बैठाकर घर ले गए। फुलसुंगा निवासी एक युवक रामपुर-नैनीताल नेशनल हाईवे में अचानक लड़खड़ाते हुए गंदे नाले में गिर गया। यह देखकर कुछ युवकों ने किसी तरह उसे बचाया और बाहर निकाला लेकिन इसके बाद वह फिर से नाले में जाने लगा। वहीं इस बीच पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे आवास विकास चौकी के दो कांस्टेबलों ने युवक को काबू करने की कोशिश की और उसके परिजनों को सूचना दी गयी। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं युवक को काबू करने की कोशिश कर रहे पुलिस कर्मियों से भी युवक उलझ गया और उनसे हाथापाई की कोशिश की। किसी तरह युवक को पुलिस कर्मियों ने काबू में किया और परिजनों के साथ ई-रिक्शा में बैठाकर घर भेजा। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। उसे लेकर वह जिला अस्पताल आए थे लेकिन वहां से वह भाग गया था। वहीं आवास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान बताया गया है। परिजन उसे घर ले गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद लक्ष्मी शाह की गुमशुदगी दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंची ‘आप’
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने गुम हुए कीमती ज्वैलरी व नगदी से भरे बैग को खोजकर लौटाई परेशान बुजुर्ग की मुस्कान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.