Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने लगाई महासू मंदिर में न्याय की अर्जी
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने लगाई महासू मंदिर में न्याय की अर्जी

RNS INDIA NEWS 01/11/2022
21 (11)

विकासनगर। लंबे समय से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने हनोल महासू मंदिर पहुंच कर नियुक्ति और न्याय की अर्जी लगाई। अभ्यर्थियों का कहना है चयनित होने के बावजूद नियुक्ति नहीं देकर सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। सोमवार को हनोल महासू मंदिर पहुंचे चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि वे बीते पांच सितंबर से अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। चयनित अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर मंत्रियों से लेकर सभी जन प्रतिनिधियों से मिलकर ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है। बताया कि एलटी भर्ती परीक्षा के लिए वर्ष 2020 में विज्ञप्ति जारी की गई थी। दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं, जिससे सरकारी सेवा की परीक्षा पास करने के बावजूद सभी चयनित अभ्यर्थी बेरोजगार हैं। बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थी गरीब परिवार के हैं, जिन्हें नौकरी मिलने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब लगता है कि सरकार उनकी उम्मीदों पर पानी फेरने में लगी हुई है। सरकार के रवैए से अभ्यर्थियों में आक्रोश के साथ ही निराशा भी है। 56 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के बावजूद नियुक्ति को लेकर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने से निराश अभ्यर्थियों ने अब न्याय के देवता महासू महाराज के सामने अर्जी लगाई है। मंदिर में अर्जी लगाने वालों में अंकित डंगवाल, सोनू जोशी, प्रीतम, महावीर सिंह, विनय जमलोकी, हरीश बंगवाल, अभिषेक सिंह, जगमोहन, प्रीतम सिंह, संगीता, विनीता, किरन, अमृता, मानसी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्किंग शुल्क को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा
Next: पिकअप में ठूंसकर ले जाई जा रही 11 भैसें पकड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.