Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पार्किंग शुल्क को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा
  • देहरादून

पार्किंग शुल्क को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 01/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में दुपहिया वाहन के पार्किंग शुल्क को लेकर महिलाओं ने हंगामा किया। पार्किंग शुल्क को अवैध करार देते हुए आक्रोशित महिलाओं की पार्किंग कर्मियों से धक्का-मुक्की तक हो गई। हंगामा बढ़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर बड़ी मुश्किल महिलाओं को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूटर से एक महिला एक अन्य महिला मरीज को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची। अस्पताल परिसर में जैसे ही उन्होंने स्कूटर खड़ा किया, तभी उनके पास आए पार्किंग कर्मी ने निर्धारित पार्किंग शुल्क देने को कहा। पार्किंग शुल्क के लिए टोकना महिलाओं को नागवारा गुजरा और उन्होंने पार्किंग शुल्क को लेकर हंगामा कर दिया। शोर सुनकर एक दो महिलाएं और पहुंची। उन्होंने भी पार्किंग शुल्क का विरोध किया। आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि मरीज को साथ लेकर आने वाले लोगों से पार्किंग शुल्क नहीं लेना चाहिए। आरोप है कि आक्रोशित एक महिला ने पार्किंग कर्मी से धक्का मुक्की करते हुए रसीद बुक छीनने का भी प्रयास किया। हंगामा बढ़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर गुस्साई महिलाओं को किसी तरह शांत कराया। पार्किंग शुल्क का विरोध करने वाली उषा चौहान, नीलम लखेड़ा ने बताया कि जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जाएगी। उधर, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पीके चंदोला ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद हुआ है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीएसएफ के 137 प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारियों का साहसिक प्रशिक्षण शुरू
Next: एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने लगाई महासू मंदिर में न्याय की अर्जी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.