Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • घनसाली के सिलयारा में पांडव नृत्य शुरू
  • टिहरी

घनसाली के सिलयारा में पांडव नृत्य शुरू

RNS INDIA NEWS 27/10/2022
rns featured image new

नई टिहरी। घनसाली के सिलयारा गांव में 16 दिवसीय पारंपरिक पांडव नृत्य का गुरुवार को शुभारंभ हो गया है। यज्ञ हवन के बाद विधिवत पांच पांडवों के पश्वाओं, देव डोलियों तथा देव निशानों ने ढोल दमाऊ की थाप पर नृत्य किया। पांडव नृत्य के सुप्रसिद्ध ढोल वादक सोहन लाल ने महाभारत की कथा का काव्य शैली में वर्णन कर पांडव पश्वाओं को नृत्य कराया। ग्राम सिलयारा, केमरा व सेंदुल के ग्रामीणों की ओर से सदियों से गांव में पांडव नृत्य का भव्य आयोजन किया जाता रहा है। पांडव नृत्य में नागराजा,भैरव, मां दुर्गा की डोलियों और देव निशानों को भी आमंत्रित किया गया है। पांडव नृत्य समिति द्वारा सभी डोलियों,निशानों व पांडव पश्वाओं का फूल मालाओं से स्वागत कर पिठाई भेंट की गई। 16 दिवसीय पांडव नृत्य का आयोजन ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी कैंतुरा के संरक्षण, समिति के अध्यक्ष सब्बल सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष उम्मेद सिंह चौहान, रोशन लाल जोशी,लक्ष्मण सिंह कैंतुरा की देख देख में संपन्न होगा। पांडव नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ चमियाला व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित करते हुये क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने पांच पांडवों और देव डोलियों का भी आशीर्वाद लिया। पांडव नृत्य समिति ने मुख्य अतिथि सूरत सिंह रावत का फूल मालाओं से स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष सब्बल सिंह बिष्ट ने बताया कि 16 दिवसीय पांडव नृत्य में संपूर्ण महाभारत कथा को काव्य शैली में ढोल वादक द्वारा गायन कर पांडवों की आत्माओं का आह्वान किया जाएगा। ढोल दमाऊ की थाप पर सभी देवी देवताओं से नृत्य कराया जाता है, ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की यश कुशल का आशीर्वाद मांगा जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टनकपुर से युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज
Next: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने की गड्ढा मुक्त सड़कों की मांग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.