Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण
  • हरिद्वार

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण

RNS INDIA NEWS 18/10/2022
21 (10)

सीएम ने किया 6 करोड़ लागत से तैयार प्लास्टिक वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट का लोकार्पण

हरिद्वार। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने मंगलवार को भल्ला कालेज स्पोर्टस स्टेडियम के मैदान पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मौजूदगी में हुए शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अमित कुमार को शपथ दिलायी। जबकि नवनिर्वाचित सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने शपथ ग्रहण करायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छह करोड़ की लागत से भगवानपुर के मुजाहिदपुर सतीवाला में बनाए गए प्लास्टिक वेस्ट रिसाइकिलिंग प्लाण्ट का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हरिद्वार की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पंचायत जन-प्रतिनिधियों की यह जीत हरिद्वार जिले में विकास के नए अध्याय की शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यो एवं अन्य प्रतिनिधियों से जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सीधे तौर पर सरकार एवं जनता के बीच में सेतु रुप में कार्य करते हैं तथा विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार हरिद्वार की आदर्श जनपद के रूप में पहचान बनाएगी। इसके लिए हरिद्वार में पर्यटन सुविधाओं के विकास तथा बुनियादी ढांचे एवं रोजगारपरक योजनाओं को संचालित करने पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार देश व विश्व का आध्यात्मिक केंद्र होने के साथ उद्योग नगरी भी है। हरिद्वार में लगे उद्योगों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। सरकार की यह विकास यात्रा सभी की सामूहिक यात्रा है। उन्होंने कहा सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास लिये मंथन करेंगे ताकि हरिद्वार एक आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ जनपद बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड लगातार आगे बढ़ रहा है। पूरे देश में ट्रांसफार्म, रिफॉर्म एवं परफॉर्म की कार्य संस्कृति देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान भारत में चलाया गया। भारत ने इस दौरान पड़ोसी देशों को भी वैक्सीन देने का काम किया तथा 20 करोड़ वैक्सीन विभिन्न देशों को उपलब्ध कराई। गरीब कल्याण अन्न योजना का उल्लेख करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों परिवारों को इस योजना के तहत मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की ओर अग्रसर हैं। हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने सभी प्रतिनिधियों के निर्विरोध चुने जाने पर इसे हरिद्वार जिले हेतु ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले की यह ऐतिहासिक जीत  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों पर जनता द्वारा लगाई गई मोहर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी संपूर्ण राज्य में विकास की गंगा बहा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहां कि विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए वे कंधे से कंधा मिलाकर सभी के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चौम्पियन, संजय गुप्ता, सुरेश राठौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.योगेन्द्र सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप ंसिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन, जन-प्रतिनिधि तथा सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद सहसपुर में एनआईए की छापामारी से मचा हड़कंप
Next: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे की जिलाधिकारी स्तर पर बिठाई गई जांच

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.