Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चित्रकला प्रतियोगिता के जरिये बताए आतिशबाजी के दुष्प्रभाव
  • देहरादून

चित्रकला प्रतियोगिता के जरिये बताए आतिशबाजी के दुष्प्रभाव

RNS INDIA NEWS 16/10/2022
rns featured image new

देहरादून। दीपावली पर लोगों में आतिशबाजी के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से दून खुखरायरण बिरादरी समिति ने 14 वीं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वी पटेल नगर स्थित श्याम भवन में किया। शहर के विभिन्न स्कूलों के 224 बच्चों ने आतिशबाजी रहित दीपावली व आतिशबाजी का स्वच्छ भारत अभियान पर प्रभाव विषय को चित्रों से उकेर कर अपनी प्रतिभा को दर्शाया। कक्षा 4 से कक्षा 9 तक के बच्चों को तीन भागों में विभाजित किया गया। साथ ही बिरादरी के 10 वी एवम 12 वीं के इस वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तीनों ग्रुप में प्रथम स्थान विक्की कुमार, सांची गुलाटी, अश्लेस्ता कश्यप, दूसरा स्थान सृष्टि सिंह, मीनाक्षी मिश्रा, अंजलि, तृतीय स्थान राज वर्मा, वंशिका पाल, प्रिया एवम् सांत्वना पुरस्कार यश रोहेला, खुशबू रावत, अभिषेक को मिला। सभी को स्मृति चिन्ह एवम् प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बिरादरी के मेधावी छात्रों ताशिव आनंद, अतीक्ष सूरी, मदन चड्ढा, हार्दिक आनन्द, कृष्ण आनंद, राघव साहनी, गौतम साहनी, वैशाली साहनी, माहिर आनंद वउनके माता पिता को भी स्मृति चिन्ह एवम् अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र भसीन को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के प्रधान चंद्र मोहन आनन्द, सचिव अनिल भसीन, प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा, वेद प्रकाश सूरी, प्रवीण आनंद, योगेंद्र सूरी, राजेश साहनी, हरिओम साहनी, अनिल आनन्द, नीरज कोहली, राज कुमार मौजूद रहे। प्रतियोगिता में गुरु राम राय स्कूल, स्काई विंग स्कूल, दून सरला एकेडमी, रोज माउंट स्कूल, लक्ष्मण विद्यालय, हिंदू नेशनल इंटर कालेज आदि के बच्चों ने आतिशबाजी रहित दीपावली की सुंदर चित्रकला से पारितोषिक प्राप्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परमिट से ज्यादा अवैध छिलका-गुलिया परिवहन करने वाले दो वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही
Next: पौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का अमेज़न में चयन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.