Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • वन विभाग के संविदा कर्मी ने गटका जहर, मौत
  • बागेश्वर

वन विभाग के संविदा कर्मी ने गटका जहर, मौत

RNS
RNS INDIA NEWS 02/10/2020
rns featured image new

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के तहत वन विभाग में तैनात संविदा कर्मी ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से वह डिप्रेशन में था। जिला अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्हें जिला अस्पताल से सूचना मिली की एक व्यक्ति की जहर गटकने से मौत हो गई है। सूचना के बाद एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस जानकारी में पता चला कि 35 वर्षीय बलवंत सिंह पुत्र स्व. माधव सिंह मूल रूप से कफौली कपकोट का रहने वाला था। इस वक्त वह वन विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात था और कठायतबाड़ा वन परिसर में रहता था। गुरुवार की रात उसने जहर गटक लिया और परिजन उसे अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच एसआई जोशी को सौंपी गई है। अभी तक मामले में किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है, अलबत्ता पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही तस्वीर सामने आएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर किया गया माल्यार्पण, अहिंसा व शांति की ली गई प्रतिज्ञा
Next: आईसीएमआर ने कोरोना के इलाज का ढूंढा नया नुस्खा

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.