Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • आईसीएमआर ने कोरोना के इलाज का ढूंढा नया नुस्खा
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

आईसीएमआर ने कोरोना के इलाज का ढूंढा नया नुस्खा

RNS INDIA NEWS 02/10/2020
Corona new

जानवरों के खून का करेगा इस्तेमाल

नईदिल्ली,02 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर) ने हैदराबाद की एक फार्मास्यूटिकल कंपनी के साथ मिलकर घातक कोरोना संक्रमण के इलाज का एक नया नुस्खा ढूंढ निकाला है। आईसीएमआर ने दावा किया है कि इसने कोरोना के उपचार के लिए जानवरों के रक्त सीरम का इस्तेमाल करते हुए हाइली प्योरिफाइड एंटीसेरा विकसित की है, जो कोरोना की घातकता को कम करने में काफी कारगर है। एंटीसेरा जानवरों से प्राप्त ब्लड सीरम है, जिसमें खास एंटीजन के खिलाफ एंटीबॉडीज होते हैं। खास बीमारियों के उपचार में इनका इस्तेमाल किया जाता है।
भारत में प्लाज्मा थेरेपी के बाद कोरोना के उपचार के लिए सामने आई यह एक नई थेरेपी है। दावा किया जा रहा है कि यह न सिर्फ कोरोना के मरीजों में बीमारी की भयावहता की रोकथाम में कारगर है, बल्कि यह उसका इलाज कर पाने में भी सक्षम है। आईसीएमआर ने बताया कि इस तरह के उपायों का इस्तेमाल इससे पहले भी कई वायरल बैक्टीरियल संक्रमणों को नियंत्रित करने में किया जा चुका है।
बताते चलें कि कोरोना वायरस का संक्रमण देश में भले घट रहा हो लेकिन खतरा बढ़ता जा रहा है। अब तक करीब एक लाख लोग वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं, इनमें से 34 फीसदी मौतें सिर्फ सितंबर महीने में हुई हैं। रोजाना करीब 1,100 लोग दम तोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के वैज्ञानिकों की एक रिसर्च में पता चला है कि बच्चों से सबसे ज्यादा संक्रमण फैल रहा है। यह सबसे ज्यादा चिंता करने की बात है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में कोरोना का विकराल रूप देखने को मिला। वायरस की वजह से अब तक 98,678 लोगों ने जान गंवाई। इनमें से 33,255 लोगों की मौत सिर्फ सितंबर महीने में हुई। करीब 50 फीसदी से ज्यादा लोगों ने सिर्फ तीन राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में दम तोड़ दिया। संक्रमण भी सितंबर में काफी तेजी से बढ़ा। अगस्त में 19.87 लाख लोग वायरस की चपेट में आए थे, जबकि सितंबर में 26.24 लाख लोग संक्रमित हो गए। हालांकि, बीते एक हफ्ते से इसमें गिरावट देखने को मिली है।
पहले जहां रोजाना 95 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जाते थे, वह अब घटकर औसतन 85 हजार से नीचे आ गए हैं। आज भी 86,821 नए मामले सामने आए व 1181 लोगों की मौत हो गई। अब तक 63,12,585 लोग संक्रमण के दायरे में आ चुके हैं। हालांकि, राहत की बात है कि 52.73 लाख लोग वायरस को मात दे चुके हैं। देश में रिकवरी की दर 83.53 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.56 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मृत्यु अन्य बीमारियों के कारण हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग के संविदा कर्मी ने गटका जहर, मौत
Next: देशभर में लागू हुए हलवाई की दुकान पर नए नियम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.