Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अंकिता भंडारी केस: SIT अब अफसरों से करेगी पूछताछ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अंकिता भंडारी केस: SIT अब अफसरों से करेगी पूछताछ

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
Breaking badi khabar.jpg

देहरादून। अंकिता भंडारी मर्डर केस में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है नई-नई बातों का पता चला रहा है। विशेष जांच दल (SIT,)इंचार्ज, पी रेणुका ने गुरुवार को कहा कि पौड़ी जिले में राजस्व पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों से अंकिता भंडारी मर्डर केस में पूछताछ करेगी। पी रेणुका ने कहा कि अब एसआईटी सभी राजस्व पुलिस क्षेत्र में आने वाले सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। इस केस के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का वनंतरा रिजॉर्ट यमकेश्वर तहसील के अंतर्गत आता है। एसआईटी पटवारी वैभव से भी पूछताछ कर रही है। यह भी जानकारी सामने आई थी कि अंकिता के लापता होने के बाद वैभव छुट्टी पर चला गया था। एसआईटी उसकी कार को लेकर भी पूछताछ करेगी।

दरअसल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंकिता हत्याकांड को लेकर इससे पहले कहा था कि राजस्व पुलिस की भूमिका ठीक नहीं रही है। उन्होंने कहा था कि यह सही है कि राजस्व पुलिस के पास जांच के लिए बहुत अधिक संसाधन नहीं हैं। लेकिन हत्या के मामले में मुकदमा तक दर्ज न होना चिंता का विषय है। 19 साल की अंकिता करीब 6 दिनों तक लापता थी और बाद में उत्तराखंड प्रशासन ने उसकी डेड बॉडी 24 सितंबर को ऋषिकेश स्थित चिल्ला कैनाल से बरामद की थी। बीजेपी से निष्कासित नेता विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने झगड़े के बाद अंकिता को कैनाल में धक्का दे दिया था। पुलकित के अलावा दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी ने कोटद्वार कोर्ट में एक याचिका दायर की है और तीनों आरोपियों की रिमांड को लेकर अपील की है। पुलिस पुलकित को रिमांड पर लेना चाहती है ताकि इस केस से जुड़ी और कई अहम बातों के संबंध में उससे विस्तृत पूछताछ की जा सके। कोटद्वार कोर्ट के सभी वकीलों ने पुलकित आर्या का केस लड़ने से मना कर दिया है। कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने कहा कि अगर कोई वकील बाहर से पुलकित का केस लड़ने आता है तो वो उनका विरोध करेंगे।

वकीलों के इस फैसले की वजह से ही बुधवार को आरोपियों की जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। बता दें कि 6 अक्टूबर को आरोपी की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर राज्य में काफी हंगामा मचा है। लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया था और रिजॉर्ट में भी आग लगा दी थी। हालांकि राज्य के मुख्यंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर उन्हें जल्द न्याय का भरोसा दिलाया है।

रिजॉर्ट में महिलाओं से गलत व्यवहार
अंकिता पुलकित आर्या के रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। एसआईटी रिजॉर्ट में काम कर चुकी महिला कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अंकिता के दोस्त के हवाले से कहा जा रहा है कि रिजॉर्ट में महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया जाता था। एसआईटी अंकिता के व्हाट्सएप चैट की भी जांच कर रही है।जिसको लेकर कहा जा रहा है कि अंकिता ने अपनी मौत से पहले अपने एक दोस्त को चैट के जरिए कहा था कि पुलकित उसे परेशान कर रहा है। यह भी बात सामने आई थी कि अंकिता को एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए परेशान किया जा रहा था। अंकिता के साथ मारपीट की बातें भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में कही जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने मलिन बस्तियों के लिए रवाना की दस मोबाइल वैन
Next: आरोपियों की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर, अंकिता के दोस्त के बयान भी हुए दर्ज

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.