Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मुआवजे की मांग को अनशन पर बैठी पीडि़त महिला
  • पिथौरागढ़

मुआवजे की मांग को अनशन पर बैठी पीडि़त महिला

RNS INDIA NEWS 28/09/2020
04 (20)

पिथौरागढ़। लंबे समय से नाप जमीन पर पॉवर हाउस निर्माण के बाद भी मुआवजा न मिलने से नाराज पीडि़त महिला तहसील कार्यालय में धरने पर बैठी। एनएसयूआई सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन व कार्यदाई संस्था पर पीडि़त महिला की अनदेखी का आरोप लगाते हुए धरने को समर्थन दिया। कहा जब तक महिला को इंसाफ नहीं मिलता वह आंदोलन जारी रखेंगे। सोमवार को एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह दानू के नेतृत्व में बंगापानी के ग्रामीण पॉवर हाउस निर्माण में अपनी नाप जमीन खो चुकी पीडि़त महिला भवानी देवी के साथ तहसील पहुंचे और धरने पर बैठे। विक्रम सिंह दानू ने कहा निर्धन महिला की नाप जमीन पर पूर्व में पॉवर हाउस निर्माण किया गया। लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा। कहा पीडि़त महिला की आजीविका इसी जमीन पर खेती कर चलती थी। लेकिन अब उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कई बार पीडि़ता को शीघ्र मुआवजा देने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई गई। लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन व पॉवर हाउस निर्माण की कार्यदाई संस्था के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र मुआवजा नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज आया कोरोना 500 के आंकड़े से नीचे, ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी
Next: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.