Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शीशमबाड़ा प्लांट शिफ्टिंग को लेकर विधायक पुंडीर ने की शहरी विकास सचिव से मुलाकात
  • देहरादून

शीशमबाड़ा प्लांट शिफ्टिंग को लेकर विधायक पुंडीर ने की शहरी विकास सचिव से मुलाकात

RNS INDIA NEWS 30/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शीशमबाड़ा प्लांट को हटाये जाने को लेकर शहरी विकास सचिव विनोद सुमन से मुलाकात की। विधायक ने सचिव से कहा कि मुख्यमंत्री ने जगह चिन्हित कर यथाशीघ्र प्लांट को शिफ्ट करने के शहरी विकास विभाग को जो निर्देश दिए हैं उस पर अब तक क्या कार्रवाई की गयी है। विधायक का दावा है कि शहरी विकास सचिव ने आश्वस्त किया है कि जगह चिन्हित की जा रही है। कुछ स्थानों को चिन्हित किया गया है उन पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि हाल में मुख्यमंत्री को शीशमबाड़ा प्लांट शिफ्ट करने को लेकर वार्ता की गयी थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने शहरी विकास सचिव और डीएम से फोन पर वार्ता करने के साथ ही जगह चिन्हित कर प्लांट को शिफ्ट किये जाने को लेकर पत्र भी भेजा। इस पर कार्रवाई को लेकर मंगलवार को उन्होंने शहरी विकास सचिव विनोद सुमन से वार्ता की है। कहा कि शहरी विकास सचिव को इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर प्लांट को शिफ्ट करने की बात की गयी है। जिस पर शहरी विकास सचिव ने उन्हें आश्वस्त किया है कि प्लांट शिफ्टिंग को लेकर जगह के चिन्हीकरण को लेकर समिति गठित की गयी है। समिति जगह चिन्हित करने का काम कर रही है। कुछ स्थानों को चिन्हित किया गया है उनपर भी चर्चा चल रही है। चयनित स्थल यदि उचित पाये जाते हैं तो जल्द शिफ्टिंग को लेकर कार्रवाई की जायेगी। विधायक ने कहा कि शीशमबाड़ा से हर हालत में प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट किया जाना है। प्लांट को किसी भी कीमत पर शीशमबाड़ा में नहीं रहने दिया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जौनसार बावर में दो दिवसीय भव्य जागरा मेला शुरु
Next: सरकारी नौकरियों में व्याप्त भ्रष्टाचार की हो सीबीआई जांच

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.