Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तेज बारिश भी न डिगा पाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौंसला, उत्तराखंड सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे
  • देहरादून

तेज बारिश भी न डिगा पाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौंसला, उत्तराखंड सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की जांच के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर धरना दिया। कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर कांग्रेस तेज बारिश में भीगते हुए एक घंटा तक जमीन पर बैठे रहे। एक घंटे के मौन उपवास के बाद गोदियाल ने सरकार पर तीखा हमला बोला।
कहा कि इन सभी घोटालों की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। दोपहर 12 से एक बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर धरना दिया। इस दौरान गोदियाल मौन उपवास करते हुए शांत बैठे रहे। पूर्व विधायक राजकुमार, पूरण सिंह रावत, विनोद चौहान, एडवोकेट पंकज क्षेत्री, संजय किशोर आदि ने नौकरियों में भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला।

एक घंटा मौन उपवास के बाद गोदियाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कितनी दुख की बात हैकि प्रदेश में नौकरियां बेची जा रही है। आम मेधावी नौजवान के साथ यह विश्वासघात है। सीएम ने भर्तियों की जांच शुरू की है। लेकिन उन्होंने अभी कुरेदा भर है। इसमें तो बहुत कुछ निकलेगा। जिस प्रकार भ्रष्टाचार फैला है, उसकी जांच सीबीआई के जरिए होनी चाहिए। और चाहे कोई भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

इस मौके पर उपाध्यक्ष- प्रशासन मथुरादत्त जोशी, मीडिया चेयरमैन पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महामंत्री गोदावरी थापली, दर्शन लाल, गौरव चौधरी, अश्विनी बहुगुणा, नवीन जोशी, लक्ष्मी अग्रवाल, आशा मनोरमा डोबरियाल, ललित भद्री, कवींद्र इष्टवाल, रघुवीर बिष्ट, शीशपाल बिष्ट, बार अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल याक़ूब सिद्दीकी, परिणीता बडोनी, सुमित्रा ध्यानी, दीप वोहरा, मोहन काला, आदर्श सूद आदि उपस्थित रहे।

मेरी बेटी चाहती थी कि वो सरकारी नौकरी के लिए अप्लाइ करे। लेकिन मैंने मना कर दिया कि यदि योग्यता से भी पास होगी तो लोग कहेंगे गणेश गोदियाल ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया है। लेकिन मैं यहां देख रहा हूं कि लोगों ने सारी नैतिकता ही खो दी है।
गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष-कांग्रेस

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेपर लीक मामले में लखनऊ आरएमएस कंपनी का एक और कर्मचारी पकड़ा, अब तक हो चुकी 28 गिरफ्तारी
Next: आफत की बारिश: देहरादून में भारी बरसात से घर ढहा, एक बच्चा और दो महिलाओं की मलबे में दबकर मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.