Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • ईडी ने राणा कपूर के 127 करोड़ रुपये के लंदन फ्लैट को किया कुर्क
  • अर्थ जगत

ईडी ने राणा कपूर के 127 करोड़ रुपये के लंदन फ्लैट को किया कुर्क

RNS INDIA NEWS 26/09/2020
rns featured image new

यस बैंक मामला
नयी दिल्ली, (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के सह-प्रवर्तक राणा कपूर का लंदन में 127 करोड़ रुपये मूल्य का फ्लैट कुर्क किया है। ईडी ने शुक्रवार को कहा कि कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में फ्लैट कुर्क किया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत 77 साऊथ आडले स्ट्रीट स्थित अर्पाटमेंट- 1 की कुर्की के लिये अस्थायी आदेश जारी किया है। ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘फ्लैट का बाजार मूल्य 1.35 करोड़ पौंड (करीब 127 करोड़ रुपये) है। राणा कपूर ने 2017 में डीओआईटी क्रिएशंस जर्सी लि. के नाम पर 99 लाख पौंड (करीब 93 करोड़ रुपये) में यह फ्लैट खरीदा था। वह खुद फ्लैट का मालिक है। जांच एजेंसी के अनुसार उसे भरोसेमंद सूत्र से यह जानकारी मिली थी कि कपूर लंदन के फ्लैट को बेचना चाहते है और उन्होंने एक प्रतिष्ठित संपत्ति परामर्शदाता को इसके लिये रखा था। ईडी के अनुसार, ‘दूसरे स्रोतों से पूछताछ से पता चला कि संपत्ति कई वेबससाइट पर बिक्री के लिये रखी गयी थी। प्रक्रिया के तहत एजेंसी कुर्की आदेश के क्रियान्वयन को लेकर अब ब्रिटेन की समकक्ष जांच इकाई से संपर्क करेगी और ऐलान करेगी कि संपत्ति खरीदी या बेची नहीं जा सकती क्योंकि इसे पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत जब्त किया गया है। इससे पहले, ईडी पीएमएलए के तहत अन्य जांच मामलों में अमेरिका, दुबई और आस्ट्रेलिया में इसी तरीके से संपत्ति कुर्क कर चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बालीवुड के दिग्गज गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम का कोरोना से निधन
Next: मारुति की वैगनआर के सीएनजी संस्करण की बिक्री का आंकड़ा तीन लाख इकाई के पार

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.